- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan Last Somwar:...
धर्म-अध्यात्म
Sawan Last Somwar: सावन का आखिरी सोमवार चमका देगा आपकी किस्मत, बस करने होंगे ये 5 काम
Sarita
4 Aug 2025 9:13 AM IST

x
Sawan Last Somwar: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और इसी दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है। यह महीना 9 अगस्त को समाप्त होगा और ऐसे में महादेव को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बेहद शुभ है। पंचांग के अनुसार, 4 अगस्त को दिनभर इंद्र योग भी रहने वाला है, जो 5 अगस्त की सुबह 7:24 बजे तक रहेगा। साथ ही, आज सुबह 9:13 बजे तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में अगर आप इस विशेष योग के दौरान कुछ उपाय करते हैं, तो महादेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको हर काम में मनचाही सफलता मिलेगी।
सावन के आखिरी सोमवार को क्या करें?
मनचाही सफलता:- अगर कई प्रयासों के बावजूद आपके परिवार के सदस्यों को सफलता नहीं मिल रही है, तो सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिर जाएं और भगवान शिव को बेल का फल अर्पित करें। साथ ही, मंदिर में बैठकर शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।
धन प्राप्ति हेतु:- यदि आप अपने धन में वृद्धि करना चाहते हैं, तो सावन के अंतिम सोमवार को इंद्र योग में स्नान करने के बाद एकाक्षी नारियल लेकर उसे अपने घर के मंदिर में रखें और भगवान शिव की पूजा करें। फिर उसी प्रकार एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें और उसे मंदिर में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है।
व्यापार में उन्नति:- यदि आप अपने करियर या व्यापार में उन्नति चाहते हैं, तो सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में 11 कौड़ियाँ रखकर उनकी पूजा करें। फिर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर ऑफिस के कैश बॉक्स में रख दें। आप कौड़ियों को अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे व्यापार में लाभ होने की संभावना रहती है।
मान-सम्मान में वृद्धि:- यदि आप समाज में अपना रुतबा स्थापित करना चाहते हैं या लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं, तो सावन के अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर ॐ नमः शिवाय कहते हुए धतूरा और बेलपत्र चढ़ाएँ। धार्मिक मान्यता है कि सावन के अंतिम सोमवार को ऐसा करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ता है।
सुखमय जीवन:- अगर आप अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो सावन के आखिरी सोमवार की शाम को घर में किसी एकांत जगह पर बैठकर भगवान शिव के इस मंत्र का 11 बार जाप करें। यह मंत्र है- 'ॐ शिवाय नमः ॐ' इस मंत्र का जाप करने के बाद भगवान शिव के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें। कहा जाता है कि इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं।
TagsSawanLast SomwarसावनसोमवारकामSawanMondayWork जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





