- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan 2025: सावन में...
धर्म-अध्यात्म
Sawan 2025: सावन में इस विधि से करें पारद शिवलिंग की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Sarita
22 Jun 2025 9:51 AM IST

x
Sawan 2025: प्राचीन पुराणों में भी पारद शिवलिंग की पूजा को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि पारद शिवलिंग की पूजा समस्त दैहिक, दैविक एवं भौतिक महादुखों से मुक्ति दिलाने वाला है। कहा जाता है कि पारद शिवलिंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ही देव विद्धमान रहते हैं। शिवपुराण में भी पारद शिवलिंग का वर्णन किया गया है। शिवपुराण के अनुसार सावन माह में पारद के शिवलिंग की पूजा से सभी शिवलिंगों की पूजा का फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं पारद शिवलिंग पूजा के लाभ|
पारद शिवलिंग पूजा के लाभ :
महादेव होंगे प्रसन्न:
सावन में पारद शिवलिंग की पूजा शुभ फलदाई और मनोकामना पूरी करने वाले मानी गई है। इस माह में यदि आप विधि-विधान से पारद के शिवलिंग की पूजा करते हैं तो आप पर शिव जी कृपा हमेशा बनी रहेगी।
खत्म होता है अकाल मृत्यु का भय:
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह में पारद शिवलिंग की पूजा करने से सभी ग्रहों को शांत किया जा सकता है। साथ ही घर में पारद शिवलिंग के होने से बुरी शक्तियों आसपास नहीं भटकती। इसके अलावा अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जात है |
समस्त पापों से मिलेगी मुक्ति:
पारद शिवलिंग पर मात्र जल और पुष्प अर्पित करने भर से महादेव प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि पारद शिवलिंग के स्पर्श मात्र से सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिल सकती है।
मान्यता है कि जिस घर में पारद शिवलिंग की पूजा होती है वहां स्वंय भगवान शंकर का वास होता है। पारद शिवलिंग के घर में होने से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता विराजमान होते हैं और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
Next Story





