- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan 2025: सावन में...
धर्म-अध्यात्म
Sawan 2025: सावन में पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो घर से निकाल दें ये चीजें
Sarita
7 July 2025 8:14 AM IST

x
Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है. इस माह में मात्र शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शिव अत्यंत शीघ्र कृपा प्राप्त होती है यानी इस महीने में भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखी कुछ नकारात्मक चीजें धन हानि, गृह क्लेश और रोगों का कारण बनती हैं. ऐसे में सावन आने से पहले इन चीजों को घर से बाहर करना देना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और सुख-शांति भी घर में बनी रहती है|
टूटी हुई मूर्तियां और फोटोज:
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में देवी-देवताओं की टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. ऐसी मूर्तियां घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाती हैं और पूजा का फल भी नहीं मिलता है. सावन माह में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए टूटी हुई मूर्तियों और पुराने-फटे फोटोज को किसी पवित्र स्थान पर रख देना चाहिए या पानी में बहा दें|
बंद घड़ियां और खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजें:
वास्तु के अनुसार, घर में बंद पड़ी घड़ी या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान बुरा समय और नकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं. इन चीजों के घर में होने से परिवार के लोगों की तरक्की रुकती है. सावन माह में से पहले इन्हें या तो ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए|
सूखे या कांटेदार पौधे:
घर में रखे सूखे या कांटेदार पौधे वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं. साथ ही, ये पौधे मानसिक तनाव, कलह और तंगी का कारण बनते हैं. ऐसे में सावन माह से पहले इन पौधों को घर से निकाल दें. श्रावण माह में तुलसी, बेला, मदार जैसे शुभ पौधे लगाना लाभकारी होता है|
फटे-पुराने कपड़े या चादर:
अगर आपके घर में फटे-पुराने कपड़े रखे हैं, तो इससे देवी-देवता की कृपा नहीं मिलती है. ऐसे में सावन में भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए यह महीना शुरू होने से पहले अपने घर से फटे-पुराने कपड़े और पर्दों को निकाल देना चाहिए.
झाड़ू को हिंदू धर्म में धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. अगर आप अपने घर में झाड़ू को गलत जगह पर रखते हैं, तो यह घर में वास्तु दोष का कारण बनता है. सावन के महीने में झाड़ू को हमेशा छिपाकर और दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए|
TagsSawanसावनभोलेनाथकृपाघर SawanBholenathblessingshouse जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





