धर्म-अध्यात्म

Sawan 2025 : जीवनसाथी चाहिए तो सावन के आखिरी सोमवार को करें ये पूजा

Sarita
31 July 2025 7:25 AM IST
Sawan 2025 : जीवनसाथी चाहिए तो सावन के आखिरी सोमवार को करें ये पूजा
x
Sawan 2025 : सावन का चौथा और आखिरी सोमवार इस बार 4 अगस्त को है। अगर शादी में रुकावटें आ रही हैं, मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल रहा है, या रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं, तो यह सोमवार आपके जीवन का अहम मोड़ साबित हो सकता है। यह उपाय सिर्फ़ सावन के सोमवार को ही किया जाता है और एक बार यह दिन निकल जाए, तो आपको अगले सावन तक इंतज़ार करना होगा।
इच्छित विवाह के लिए शिव-कामना पूजन:
सामग्री:
शिवलिंग (मंदिर या घर में)
11 बेलपत्र (साफ और पूरे)
कच्चा दूध, गंगाजल, शहद, दही
सफेद चंदन, अक्षत, गुलाब के फूल
मिठाई (मुख्यतः पेड़ा)
दीपक और धूप
पूजा विधि:
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें (सफेद या पीला रंग उत्तम).
शिवलिंग को पंचामृत और फिर गंगाजल से स्नान कराएं.
हर बेलपत्र पर ॐ नमः शिवाय लिखें (चंदन से) और शिवलिंग पर अर्पित करें.
अब यह कामना मंत्र 108 बार पढ़ें:
ॐ सोमेश्वराय नमः। वरं देहि मे पतिं प्रियं मनःकामनासिद्ध्यर्थं नमः शिवाय।
दीपक जलाकर विवाह की मनोकामना बोलें और भगवान शिव से वर प्राप्ति की प्रार्थना करें|
Next Story