- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Sawan 2025: सावन में...
धर्म-अध्यात्म
Sawan 2025: सावन में इन चीजों का दान करना पड़ सकता है महंगा, न करें ये गलती
Sarita
9 July 2025 7:53 AM IST

x
Sawan 2025: इस साल 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है, जो कि भगवान शिव की पूजा और आराधना में समर्पित माना गया है. भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए लोग इस महीने में ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करते हैं. सावन में कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ चीजों का दान करना आपको भारी भी पड़ सकता है. कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसी चीजें दान कर देते हैं, जिससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है. अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो आपके परिवार में आर्थिक तंगी हो सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि सावन के महीने में क्या दान नहीं करना चाहिए|
काले रंग की चीजों का दान:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग शनि और राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. जहां शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं, वहीं राहु छाया ग्रह है जिसके नकारात्मक प्रभाव माने जाते हैं. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और भोलेनाथ को हल्के रंग पसंद हैं, इसलिए सावन में काले रंग की चीजों का दान न करें. इससे जीवन में नकारात्मकता आ सकती है|
लोहे की चीजों का दान:
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में लोहे का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि सावन में लोहे की चीजों का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं और घर में दरिद्रता आ सकती है. इसके अलावा, सावन में लोहे की चीजों का दान करना आपके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर बना सकता है|
नुकीली चीजों का दान:
सावन के महीने के दौरान धारदार चीजों का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि सावन में नुकीली चीजों का दान करने से शिवजी अप्रसन्न हो सकते हैं. कहते हैं कि इन चीजों का दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में कलह-क्लेश हो सकते हैं|
TagsSawanसावनदानमहंगागलतीSawandonationcostlymistake जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





