- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Satyanarayan Katha: ...
धर्म-अध्यात्म
Satyanarayan Katha: जानिए क्यों करनी चाहिए साल के पहले दिन सत्यनारायण की कथा, इसके शुभ परिणाम
Sarita
1 Jan 2026 6:54 AM IST

x
Satyanarayan Katha: सत्यनारायण की कथा को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। सत्यनारायण भगवान विष्णु को कहा जाता है क्योंकि भगवान विष्णु ने हमेशा सत्य और सत्य का साथ देने वालों का साथ दिया है। ऐसे में अगर आप साल के पहले दिन सत्यनारायण की कथा करते हैं तो आपके लिए पूरा साल खुशियों से भरा रह सकता है। साथ ही आपके जीवन में आने वाली बाधाएं भी पहले ही दूर हो सकती है। आइए अब जान लेते हैं कि सत्यनारायण की कथा साल के पहले दिन करने से आपको क्या लाभ मिल सकते हैं।
आध्यात्मिक शक्ति- भगवान विष्णु अपने भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं ऐसे में अगर आप साल के पहले दिन सत्यनारायण की पूजा करते हैं तो आपकी आध्यात्मिक शक्ति भी बढ़ती है और आपके अंदर के सभी भ्रम और दुख दूर होते हैं। साथ ही आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
ईश्वरीय सुरक्षा- सत्यनारायण की कथा साल के पहले दिन करने से ईश्वर आपकी सुरक्षा पूरे साल भर करते हैं। आपकी जीवन में आने वाली विपदाओं का हल आपको पहले ही मिल सकता है और आपको सही मार्ग भी जीवन में प्राप्त होता है।
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति- सत्यनारायण की कथा साल के पहले दिन करने से आपके पारिवारिक जीवन में भी हमेशा सुख शांति बनी रहती है और आपके बिगड़े काम भी बनते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में आप सुखद परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
एकाग्रता में वृद्धि- अगर आप एकाग्र हों तो आपके सभी काम पूरे होते हैं। साल के पहले दिन सत्यनारायण की कथा करने से आपको एकाग्रता की प्राप्ति होती है और आपके निजी और सामाजिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते है। साथ ही आपकी मानसिक स्थिति में भी अच्छा बदलाव आता है।
बुद्धि और विवेक की प्राप्ति- सत्यनारायण की कथा का पाठ करने से आपको बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है और आपके जीवन में जो भी समस्याएं आ रही थीं उनसे आपको छुटकारा नए साल में मिल सकता है। इसलिए भी साल के पहले दिन सत्यनारायण की कथा करनी चाहिए।
TagsSatyanarayan Kathaसत्यनारायणकथाशुभ परिणामSatyanarayan KathaSatyanarayanKathaAuspicious results जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





