धर्म-अध्यात्म

Saturday remedies: अगर करेंगे ये 10 काम तो शनिदेव कभी नहीं करेंगे परेशान, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Sarita
27 Jun 2025 9:35 AM IST
Saturday remedies: अगर करेंगे ये 10 काम तो शनिदेव कभी नहीं करेंगे परेशान, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
x
Saturday remedies:शनिवार के दिन शनि की पूजा करने से आपके सभी कष्ट दूर होंगे। लेकिन अगर आप पर शनि की ढैया या साढ़ेसाती है या कुंडली में शनि का दुष्प्रभाव है तो हर शनिवार के दिन अगर आप इन 10 बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
सुबह और शाम दोनों समय के भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।
- अगर आप हर शनिवार के दिन मीठी रोटी बनाकर उसमें तेल चुपड़कर काले कुत्ते को खाने को देंगे और बंदरों को भुने हुए चने खिलाएंगे तो यह शुभ फलदायी होगा।
- अगर आप पर शनि की अशुभ दशा चल रही है तो मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- हर रोज जब आप पूजा करते हैं तो मंत्रों में सर्वश्रेष्ठ मंत्र 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें, इससे शनि का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है।
- घर के किसी अंधेरे हिस्से में लोहे की कटोरी में सरसो तेल डालकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर रखने से भी शुभ फल मिलता है।
- शनि ढैया को खत्म करने के लिए 8 सौ ग्राम काले तिल शुक्रवार की रात में पानी में भिगोएं। शनिवार सुबह इस भीगे तिल को पीस लें और गुड़ मिलाकर 8 लड्डू बना लें और किसी काले घोड़े को खिला दें। ये काम आप 8 शनिवार तक करके देखें।
- शनि को बुरे प्रभावों को दूर करने को आप शनिवार के दिन काली गाय की सेवा जरूर करें। घर में बनने वाली पहली रोटी उसे खिलाएं, गाय को सिंदूर को तिलक लगाएं, उनकी सींग में मौली बांधे और मोतीचूर के लड्डू खिलाकर चरण स्पर्श करें।
- हर शनिवार को सूर्योदय से पहले वट और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के दिए जलाएं। इसके साथ ही शुद्ध कच्चा दूध और धूप चढ़ाएं।
- शनिवार के दिन आप अपने हाथ के नाप का 29 हाथ लंबा काला धागा लेकर उसे मांझकर माला बनाकर गले में पहन लें।
- अगर आप शनि की साढ़ेसाती से ग्रस्त हैं तो शनिवार को अंधेरा होने के बाद पीपल पर मीठा जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दिया और अगरबत्ती जलाएं। इसके बाद एक-एक कर हनुमान चालीसा, भैरव चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करें और फिर पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें।
Next Story