धर्म-अध्यात्म

Samudrik Shastra: जाने आंखों के रंग में छुपे जिंदगी के कुछ बाते

Sanjna Verma
12 July 2024 2:26 PM GMT
Samudrik Shastra: जाने आंखों के रंग में छुपे जिंदगी के कुछ बाते
x
Samudrik Shastra: आंखों को आपके दिल का दर्पण भी कहा जाता है। माना जाता है कि आपके दिल में जो भी चल रहा होता है, वो Emotions कहीं न कहीं आपकी आंखों में नजर आ ही जाते हैं। हां, यह बात सच है कि इसकी समझ बहुत कम लोगों को होती है। असल में आंखे पढ़ना भी एक कला है। हर व्यक्ति आंखों को पढ़ने की कला में माहिर नहीं होता। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंखों में कई तरह के रहस्य छुपे हुए होते हैं, जिससे आपके स्वभाव, व्यवहार और भाग्य से जुड़े कई राज छुपे होते हैं। आइए, जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंखों से कौन-से राज जुड़े होते हैं।
​नीली आंखों वाले लोग कैसे होते हैं​
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नीली आंखों वाले लोग जीवन में स्थिरता चाहते हैं। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में सक्रिय होते हैं। शांति पसंद करते हैं और दूसरे लोगों की मदद करते हैं। दूसरों की मदद करने के चक्कर में कभी-कभी यह लोग अपना नुकसान तक करा बैठते हैं।
​ग्रे आंखों वाले लोग कैसे होते हैं​
जिन लोगों की आंखें ग्रे यानी सलेटी कलर की होती हैं, वे जीवन को जिंदादिली से जीना पसंद करते हैं और किसी भी तरह के बंधन को पसंद नहीं करते हैं। उन्हें नई चीजों को ट्राई करना अच्छा लगता है। साथ ही ऐसे लोग नए लोगों से मिलना-जुलना पसंद करते हैं।​
​कंजी यानी पीले रंग की आंखों वाले लोग कैसे होते हैं​
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कंजी या हल्की पीली आंखों वाले लोग अक्सर मौज-मस्ती और रोमांच का आनंद लेते हैं। ये लोग परिस्थितियों के अनुसार ढलने और समय के साथ चलने में माहिर होते हैं। साहसी होते हैं और एक समय बाद अपने जीवन से ऊबने लग जाते हैं।
​भूरी आंखों वाले लोग कैसे होते हैं
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, भूरी आंखों वाले व्यक्ति अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं और जीवन में रचनात्मकता को महत्व देते हैं। आकर्षक, उदार, मिलनसार होते हैं और नई चीजों को आजमाना चाहते हैं। भूरी आंखों वाले लोग अपने जीवन में प्यार को कहीं ज्यादा महत्व देते हैं और
जीवनसाथी
के प्रति ईमानदार रहते हैं।
​काली आंखों वाले लोग कैसे होते हैं ​
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की काली आंखे होती हैं, उनका आत्मविश्वास बहुत ही ज्यादा होता है। ऐसे लोग हर चुनौतियों का सामना अकेले करना पसंद करते हैं। काली आँखों वाले आत्मविश्वासी व्यक्ति अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। यह लोग सोच-समझकर फैसले लेते हैं और अपने spouse के प्रति बहुत ही वफादार रहते हैं।
​हरी आंखों वाले लोग कैसे होते हैं
हरी आंखों वाले लोग देखने में बहुत ही एक्टिव लगते हैं लेकिन अंदर से यह बहुत ही आलसी होते हैं। ये लोग हर काम को कल पर टालते रहते हैं। हरी आंखों वाले लोगों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने में बहुत परेशानी होती है। यह लोग अपनी बातों और रिश्तों और बातों को रहस्य रखना ही पसंद करते हैं।
Next Story