भारत

OMG! बहू हुई रफूचक्कर, ससुर के साथ रचाई शादी, पति सदमे में

jantaserishta.com
8 July 2024 3:37 PM IST
OMG! बहू हुई रफूचक्कर, ससुर के साथ रचाई शादी, पति सदमे में
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
बदायूं: शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े और प्रेमी के साथ फरार हो जाने के कई मामले सामने चुके हैं, लेकिन यूपी के बदायूं जिले से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आप भी आपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल सात साल पहले एक महिला की शादी हुई थी। शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसी दौरान अचानक से महिला गायब हो गई थी। महिला के पति ने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कुछ दिन बाद महिला का ससुर भी अचानक से लापता हो गया। ससुर और बहू ने आपस में शादी कर ली थी, इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। सात साल इसका खुलासा हुआ तो युवक ने अपना सिर पकड़ लिया। युवक अपनी ही पत्नी का बेटा बन चुका है। युवक ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
पूछताछ में महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तब उसका पति नाबालिग था। वह अपने पति से अक्सर परेशान रहने लगी। इसी के चलते वह अपने ससुर के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और चंदौसी में जाकर रहने लगे। महिला ने बताया कि अब उसके एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि सात साल पहले जो शादी हुई थी वह उसे नहीं मानती है वह अपने ससुर से शादी करके बहुत खुश है। दोनों अपनी मर्जी से शादी करके रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों की बातों को सुनने के बाद छोड़ दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story