धर्म-अध्यात्म

Roti remedy: रोटी का ये अनोखा उपाय चमका सकता है किस्मत

Tara Tandi
14 Aug 2024 9:48 AM GMT
Roti remedy: रोटी का ये अनोखा उपाय चमका सकता है किस्मत
x
Roti remedy ज्योतिष न्यूज़ : हर घर की रसोई में रोजाना रोटी पकाई जाती है और हम भारतीय इसका सेवन रोजाना करते हैं माना जाता है कि रोटी सेहत के लिए बेहद जरूरी होती है इसके अलावा ज्योतिषशास्त्र में रोटी के कई आसान उपाय बताए गए है जिन्हें करने से मुसीबतों से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही रोटी ग्रह दोष भी दूर करती हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रोटी के आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
रोटी के आसान उपाय—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुबह की पहली रोटी गाय को खिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा अगर आप रोजाना करते हैं तो इससे देवी देवता प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं साथ ही घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
अगर आप शनिवार या अमावस्या तिथि पर गाय को रोटी के साथ खीर खिलाते हैं तो इससे आपको शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाता है साथ ही रोटी के इस उपाय को करने से जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है।
अगर कुंडली में राहु केतु दोष बना हुआ है जिसके कारण जीवन में समस्या रहती है तो ऐसे में आप रोटी का उपाय आजमा सकते हैं इसके लिए रोटी पर सरसों तेल लगाकर किसी काले कुत्ते को खिालएं। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु से जुड़ी समस्याओं का अंत हो जाता है वही रोटी को दूध में डालकर अगर कुत्ते को खिलाया जाए तो केतु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं।
Next Story