खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट, बढ़ा दी गई गश्ती और निगरानी, निकले दो संदिग्धों के पास हथियार भी

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि जम्मू में सक्रिय आतंकी दिल्ली या उसके आसपास के इलाकों में आत्मघाती हमला करने की फिराक में हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। उग्रवादियों के बीच हुई बातचीत के आधार पर खुफिया एजेंसियों ने इनपुट जताया है। एजेंसियों का कहना है कि जरूरी नहीं कि यह हमला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही हो। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन भारी सुरक्षा दस्ता हर जगह तैनात रहता है, लेकिन एक या दो दिन बाद आतंकी हरकत कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





