- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Rock salt vastu:1...
धर्म-अध्यात्म
Rock salt vastu:1 मुट्ठी नमक आपके जीवन से दुर्भाग्य को दूर कर सकता है
Sarita
5 July 2025 8:28 AM IST

x
Rock salt vastu: रसोई घर में मौजूद नमक खाने का जायका बढ़ाने के अलावा वास्तु शास्त्र में विशेष महत्व रखता है। इसमें सबसे ज्यादा उपयोगी और सेहतमंद सेंधा नमक माना जाता है। शास्त्र कहते हैं कि शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से कर्ज और परेशानी बढ़ती है। इससे संबंधित उपाय इस प्रकार हैं |
यदि घर से नकारात्मकता और दरिद्रता दूर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से पोछा लगाते समय उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक जरूर डालें। बाथरूम के अंदर एक कटोरी में सेंधा नमक रखने से भी लाभ होगा।
यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो एक रुमाल में सेंधा नमक बांधकर उसे व्यक्ति को अपने पास रखना चाहिए।
यदि कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो नमक का दान करना चाहिए इस उपाय से शुक्र मजबूत होगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाए, तो इसके लिए घर के हर कोने में एक कटोरी नमक भरकर रखना चाहिए। इसके बाद हर 15 दिन में इस नमक को बदल दें। सकारात्मकता का संचार बढ़ जाएगा।
यदि आप कहीं जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले सेंधा नमक से भरी कटोरी देखते हैं तो आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
मुट्ठी भर नमक को काले कपड़े मे बांध कर घर के सामने लटकाने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है।
TagsRock salt vastu1 मुट्ठीनमकजीवनदुर्भाग्यदूर Rock salt vastu1 handfulsaltlifemisfortuneaway जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





