धर्म-अध्यात्म

Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन की रात करें ये उपाय, भय और कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Sarita
25 Feb 2026 12:24 PM IST
Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन की रात करें ये उपाय, भय और कर्ज से मिलेगी मुक्ति
x
Holika Dahan Ke Upay: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन होने के बाद ही रंगों वाली होली खेली जाती है। होलिका दहन को होलिका दीपक और छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण और आवश्यक है। यदि किसी अन्य त्यौहार की पूजा उपयुक्त समय पर न की जाए तो मात्र पूजा के लाभ से वञ्चित होना पड़ेगा लेकिन होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाए तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है।
बता दें कि इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट पर होगा। होलिका दहन की रात अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। होलिका दहन की रात इन खास उपायों को करने से बुरी नजर दूरी होती है साथ ही आर्थिक लाभ भी मिलता है।
होलिका दहन की रात करें ये उपाय:
आर्थिक समृद्धि के लिए:
होलिका दहन के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे देसी घी का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। इसके साथ ही रात के समय माता लक्ष्मी को केसर वाली खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। होलिका दहन की रात इस उपाय को करने से व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि मिलती है।
भय और कर्ज से मुक्ति के लिए:
होलिका दहन के दिन बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें। कहते हैं कि होलिका दहन के दिन ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर आपको किसी भी तरह का भय सताता है तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है।
व्यापार में वृद्धि के लिए:
अगर आपके व्यापार में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है या मन मुताबिक मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो होलिका दहन की रात दुकान की नजर उतारें। अपनी दुकान या वर्कप्लेस की नजर उतारकर उसे होलिका में दहन कर दें।
नजर दूर करने के लिए:
अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी की नजर लग गई है तो होलिका दहन के दिन इस उपाय को जरूर करें। होलिका दहन की आग में पान, सुपारी और नारियल अर्पित करें। यदि कोई बीमार है, तो होलिका की अग्नि में नारियल भूनकर उसके सिर से सात बार वारकर जला दें।
करियर में तरक्की के लिए:
अगर आपकी नौकरी में बाधा आ रही हो तो होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर लाकर उसमें रुई मिलाकर रुई की बत्ती बना लें और उसे जलाकर पूजा करें। ऐसा करने से आपको करियर में तरक्की मिलेगी। साथ ही अगर आपके काम में किसी तरह की बाधा आ रही है तो वो भी दूर हो जाएगी।
Next Story