- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: ज्येष्ठ माह का...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल कब है, जानिए इस दिन कैसे करें हनुमान जी की पूजा
Sarita
8 Jun 2025 8:50 AM IST

x
धर्म: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल निकट आ रहा है। इस मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित रहता है। इस दिन देश भर के हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है और बजरंग बली की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। बता दें कि ज्येष्ठ मास में 5 बड़े मंगल आते हैं, जिनमें से 4 बड़े मंगल के दिन बीत चुके हैं और अब पांचवां बड़ा मंगल आने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब|
कब है पांचवां और आखिरी बड़ा मंगल:
ज्येष्ठ माह का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल का दिन काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इन्हीं ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के दिन ही हनुमान जी भगवान राम से मिले थे, इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि हनुमान जी अमरता का वरदान में बड़े मंगल के दिन ही मिला था। इसलिए इस दिन का खास महत्व है। ज्येष्ठ माह का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगल 10 जून को मनाया जाएगा।
कैसे करनी है हनुमान जी की पूजा:
बड़े मंगल के दिन जातक को सुबह स्नान कर हनुमान मंदिर जाना चाहिए। मंदिर में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और आरती का पाठ करना चाहिए। इसके बाद हनुमान जी को रोली-चंदन का तिलक लगाना चाहिए। हनुमान जी को लाल वस्त्र से अधिक प्रेम है, इसलिए इस दिन जरूरतमंदों के बीच लाल रंग का वस्त्र जरूर दान करें। ऐसा करने से जातक का विशेष शुभफलों की प्राप्ति होती है।
Tagsधर्मज्येष्ठ माहआखिरीमंगलहनुमानपूजा ReligionJyestha monthlastMangalHanumanworshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





