धर्म-अध्यात्म

धर्म: चाहते हैं शांति और समृद्धि, जानिए शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं विशेष रस, दूर होंगी आर्थिक बाधाएं

Sarita
4 Aug 2025 7:50 AM IST
धर्म: चाहते हैं शांति और समृद्धि, जानिए शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं विशेष रस, दूर होंगी आर्थिक बाधाएं
x
धर्म: ज़िंदगी में पैसा, शांति और खुशहाली – ये तीन चीज़ें हर किसी को चाहिए. कोई ऑफिस में दिन-रात मेहनत करता है, कोई व्यापार में रिस्क लेता है, तो कोई मंदिरों में पूजा-पाठ करता है, लेकिन कुछ आसान और घरेलू उपाय भी होते हैं, जिनके पीछे गहरा भरोसा और आस्था होती है. ऐसा ही एक उपाय है – शिवलिंग पर अनार का जूस चढ़ाना. सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन बहुत से लोग मानते हैं कि इससे धन की रुकावटें दूर होती हैं और मनचाहा फल भी मिलता है. चलिए, जानते हैं इस उपाय के पीछे की सोच, तरीका और इससे जुड़ी कुछ मान्यताएं, जो इसे इतना खास बनाती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा|
क्या है अनार और शिवलिंग का रिश्ता:
अनार को आयुर्वेद में बहुत ही शुभ और ताकतवर फल माना गया है. इसे रक्तवर्धक कहा जाता है और ये शरीर को ऊर्जा देता है. वहीं, शिवलिंग पर चढ़ाया गया हर फल या द्रव्य, एक तरह से हमारे मन और भावनाओं की अर्पणा होती है. अनार का रस चढ़ाने का मतलब है – शिव को वो शक्ति अर्पित करना, जो खुद अनार के अंदर होती है|
कब और कैसे करें ये उपाय:
अगर आप इस उपाय को आज़माना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि इसे सोमवार या महाशिवरात्रि जैसे खास दिनों पर करना ज़्यादा फलदायक माना जाता है. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ-सुथरे कपड़े पहनें और घर या मंदिर के शिवलिंग पर अनार का ताज़ा रस चढ़ाएं. मात्रा ज़्यादा नहीं होनी चाहिए – सिर्फ दो-चार बूंदें ही काफी हैं. साथ ही, शिव का ध्यान करते हुए मन में साफ इरादा रखें|
क्यों कहा जाता है कि इससे पैसा आता है?
ये उपाय करने वाले कई लोग बताते हैं कि उनके रुके हुए पैसे मिलने लगे, काम में बरकत आने लगी और घर में सुख-शांति बनी. इसे सिर्फ अंधविश्वास कहकर टाल देना सही नहीं होगा, क्योंकि कई बार आस्था ही इंसान की सोच बदल देती है और सोच बदले तो हालात भी बदलते हैं|
ये उपाय किन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है:
1. जिनका पैसा फंस गया हो या रुक-रुक कर आ रहा हो.
2. जिनका बिज़नेस लगातार घाटे में जा रहा हो.
3. नौकरी में प्रमोशन या सैलेरी में अड़चन हो.
4. घर में नेगेटिव माहौल बना रहता हो|
ऐसे लोगों के लिए ये छोटा सा उपाय काफी पॉज़िटिव असर कर सकता है.
ध्यान देने वाली बातें:
1. अनार का रस ताज़ा ही होना चाहिए.
2. चढ़ाने के बाद बचा हुआ रस किसी को पिलाएं नहीं.
3. मन में कोई लालच या दिखावा न हो.
4. एक बार में चमत्कार की उम्मीद न करें, आस्था और धैर्य रखें|
Next Story