- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- dharm: कुंभ राशि में...
धर्म-अध्यात्म
dharm: कुंभ राशि में बैठे शुक्र 4 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ाएंगे रोमांस, वेलेंटाइन वीक रहेगा बेहद खास
Sarita
8 Feb 2026 10:00 AM IST

x
dharm: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और 14 फरवरी तक यह रहेगा। आपको बता दें कि वेलेंटाइन वीक प्रेमी-प्रेमिकाओं, विवाहित जोड़ों के साथ ही सिंगल लोगों के प्रेम जीवन के लिए भी खास होता है। वहीं आपके प्रेम जीवन पर शुक्र ग्रह का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में वेलेंटाइन वीक में शुक्र की स्थिति का भी आपके जीवन प्रेम जीवन पर अच्छा-बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वेलेंटाइन वीक के दौरान शुक्र ग्रह कुंभ राशि में संचार कर रहे होंगे। ऐसे में किन राशियों के प्रेम जीवन पर शुक्र की स्थिति का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है इसके बारे में आइए जानते हैं।
मेष राशि
शुक्र की स्थिति के चलते वेलेंटाइन वीक में आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। कोई सरप्राइज भी पार्टनर आपको दे सकते हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात किसी खास से इस दौरान हो सकती है। अगर प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इसके बारे में घर पर बात कर सकते हैं और घर वालों का सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों का जीवन भी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
शुक्र वर्तमान में आपके सप्तम भाव में हैं इसलिए वैवाहिक जीवन में बेहद अच्छे अनुभव आपको हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हुई अनबन को आप सुलझा सकते हैं। वहीं कुछ लोग विवाह के बंधन में भी इस दौरान बंध सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर खुलकर अपनी बातों को व्यक्त करेगा जिससे विश्वास बढ़ेगा। रोमांस की अधिकता इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन में देखने को मिल सकती है।
तुला राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं और आपके प्रेम भाव में विराजमान हैं। यही वजह है कि वेलेंटाइन वीक आपके लिए बेहद खास रह सकता है। सिंगल हैं तो मिंगल इस दौरान कर सकते हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं वो अपने पार्टनर को विवाह प्रस्ताव दे सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस और स्नेह बना रहेगा। कुछ लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो भविष्य में उनका लव पार्टनर बन सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग अपनी वाणी से वेलेंटाइन वीक के दौरान अपने पार्टनर का दिल जीतेंगे। गिलेशिकवों को भुलाकर लव और मैरिड लाइफ में नई शुरुआत इस राशि के जातक कर सकते हैं। कुछ लोगों को अपने पार्टनर से मनचाहा उपहार मिल सकता है जिसके चलते वेलेंटाइन वीक और भी खास बन जाएगा। किसी यात्रा के दौरान दिल के तार किसी अजनबी से जुड़ सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से इस सप्ताह में लवबर्ड्स बेहद रोमांटिक नजर आएंगे।
Tagsdharmकुंभ राशिप्रेम जीवनखासReligionAquariusLove lifeSpecial जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





