- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: सावन का दूसरा...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: सावन का दूसरा सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का तांता
Sarita
21 July 2025 9:45 AM IST

x
धर्म: सावन का महीना शुरू हो गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं आज सावन का दूसरा सोमवार है। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार के दिन देशभर के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सावन में सोमवार का अधिक महत्व माना जाता है, लोग इस दिन व्रत-पूजन इत्यादि बड़े धूमधाम से करते हैं। इस माह में ही लोग कावंड़ लेकर आते हैं और शिव जी को गंगाजल अर्पित करते हैं।
देशभर के मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
गाजियाबाद के दूधेश्वर महादेव मंदिर में सुबह-सुबह भगवान शिव की आरती की गई। यह मंदिर काफी प्राचीन है। अयोध्या के क्षीरेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार के दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
दिल्ली के गौरी-शंकर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना की गई। यहां भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक भी किया।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान रात से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए, जहां पूजा-अर्चना की गई।
सावन के दूसरे सोमवार पर वाराणसी में दूर-दूर से भक्त पहुंचे। यहां मंदिर के बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली।
प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
Tagsधर्मसावनमंदिरोंश्रद्धालुओंतांताReligionSawantemplesdevoteesrush जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





