- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: मां लक्ष्मी की...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें फिटकरी के उपाय
Sarita
16 May 2025 8:23 AM IST

x
धर्म: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत उत्तम माना जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से कभी धन की कमी नहीं होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन फिटकरी से जुड़े उपाय किए जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा पाने और आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं फिटकरी से जुड़े उपायों के बारे-
शुक्रवार को करें फिटकरी के ये खास उपाय:
मुख्य दरवाजे पर फिटकरी रखें:
सफेद फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा से घर के मुख्य द्वार के पास में रख दें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में मदद करता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। साथ ही बुरी नजर से बचा जा सकता है।
तिजोरी या धन स्थान में फिटकरी रखें:
फिटकरी का टुकड़ा एक कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है।
फिटकरी का पोछा लगाएं:
शुक्रवार को एक बाल्टी पानी में थोड़ा सी फिटकरी डालकर घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने से र का वातावरण शुद्ध होता है और धन की रुकावटें दूर होती हैं।
फिटकरी के पानी से करें स्नान:
शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ी सी फिटकरी डालकर स्नान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत होता है और मन शांत रहता है।
फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Tagsधर्ममां लक्ष्मीकृपाशुक्रवारफिटकरीउपायReligionMaa LakshmiBlessingsFridayAlumRemedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





