- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: पितृ दोष से...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय, जीवन होगा खुशहाल
Sarita
11 April 2025 9:54 AM IST

x
धर्म: हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने तथा भगवान शिव व विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं. साथ ही साधक को मनचाहा वरदान भी प्राप्त होता है. चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भक्त गंगा नदी सहित कई पवित्र नदियों में धार्मिक स्नान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा पर अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है. ऐसे में अगर आप भी पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि चैत्र पूर्णिमा पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए|
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल को मनाई जाएगी. चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगा. पूर्णिमा के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने पितरों को याद करके सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए, अपने पितरों के लिए भोजन बनाना चाहिए, गाय, कुत्ते और कौओं को भोजन कराना चाहिए और पितृ स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा पितृ दोष से मुक्ति के लिए कुछ उपाय इस प्रकार है|
करें ये खास उपाय-
तर्पण और श्राद्ध:- पूर्णिमा के दिन पितरों के लिए तर्पण करें और विधि-विधान से श्राद्ध कर्म करें.
गंगा स्नान:- यदि संभव हो तो पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करें या घर पर ही गंगाजल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
दीपक जलाएं:- पूर्णिमा के दिन घर के चारों तरफ दीपक जलाएं. दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है.
पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं:- पूर्णिमा के दिन पितरों के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें.
अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करें:- पूर्णिमा के दिन अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए काले तिल, कपड़े और भोजन का दान करें.
पितृ दोष से मुक्ति के लिए पूर्णिमा के दिन ॐ पितृभ्यः नमः मंत्र का जाप करें.
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं:- पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, तिल, पान और धतूरा चढ़ाएं.
कौओं को भोजन कराना:- चैत्र पूर्णिमा पर कौओं को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है|
पितृदोष दूर करने के लिए आप ‘ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नम:’, ‘ॐ प्रथम पितृ नारायणाय नम:’, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ आदि मंत्रों का जाप कर सकते हैं. चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप इन मंत्रों का जाप विधि-विधान से करते हैं तो इससे आपके पितरों को मुक्ति मिल सकती है और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके अलावा जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है|
Tagsधर्मपितृ दोषमुक्तिचैत्र पूर्णिमाउपायजीवनखुशहालReligionPitra DoshMuktiChaitra PurnimaRemedyLifeHappyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





