- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: रविवार के ये...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: रविवार के ये उपाय करियर और आर्थिक क्षेत्र में भी पाएंगे सफलता
Sarita
30 Nov 2025 8:59 AM IST

x
धर्म: रविवार 30 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। 30 नवंर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही रात्रि के समय तक 30 नवंबर को भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। ऐसे में कुछ विशेष उपायों को करने से रविवार के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
रविवार के उपाय :
अगर आप एक सुंदर, स्वस्थ, निरोगी काया की कामना करते हैं तो इसके लिये रविवार के दिन आपको गेहूं से बनी एक रोटी पर गुड़ रखकर किसी नर भैंसे को, यानि भैंस को नहीं, केवल नर भैंसे को खिलानी चाहिए। नर भैंसे को खिलाने से ही आपके काम बनेंगे। इस प्रकार ये उपाय करने से आपकी सुंदर, स्वस्थ, निरोगी काया की कामना जरूर पूरी होगी।
अगर आप आर्थिक रूप से बड़ा लाभ पाना चाहते हैं तो लाभ पाने के लिये रविवार के दिन आपको एक रुपये का सिक्का लेना चाहिए। अब उस सिक्के पर सरसों के तेल से एक बिन्दु लगाइए और शनि मन्दिर में रख आइए। साथ ही शनिदेव से आर्थिक लाभ पाने के लिये प्रार्थना भी करिये। ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा।
अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो के दिन एक पत्थर पर कोयले से अपने शत्रु का नाम लिखिये और उस पत्थर को कोयले समेत बहते पानी में प्रवाहित कर दीजिये। ये उपाय करने से आपको जल्द से जल्द अपने शत्रु से छुटकारा मिलेगा और साथ ही आपका जीवन खुशहाल होगा।
अगर आपको अपने नये व्यापार में किसी प्रकार की कठिनाईयां आ रही हैं तो उन कठिनाईयों से निजात पाने के लिये रविवार के दिन आपको सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद आक या मदार के पौधे के पास जाना चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक रोली, चावल आदि से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके नये व्यापार में जो भी कठिनाईयां आ रही हैं, उनसेआपको जल्द ही निजात मिलेगी।
अगर आप अपने कार्यों की सफलता को बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये रविवार के दिन आपको उठकर सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद नीम के पेड़ के पास जाकर प्रणाम करना चाहिए, साथ ही उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। नीम के पेड़ को प्रणाम करके उसकी जड़ में जल चढ़ाने से आपके कार्यों की सफलता बनी रहेगी।
अगर आपको पैतृक जमीन जायदाद से संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिये रविवार के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनिदेव के आगे जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पैतृक जमीन जायदाद संबंधी जो भी परेशानी आ रही हैं, उनसे आप जल्द ही बाहर निकल जायेंगे।
अगर उच्चाधिकारियों से आपके संबंध ज्यादा ठीक नहीं है तो उनसे अपने संबंध मधुर बनाये रखने के लिये रविवार के दिन आपको किसी लौहार के पास जाना चाहिए और उससे कोई लोहे की चीज़ खरीदकर लानी चाहिए। खरीदकर घर लाने के बाद उस लोहे की चीज़ को अपने घर की पश्चिम दिशा में संभालकर रख दें। ऐसा करने से जल्द ही उच्चाधिकारियों से आपके संबंध मधुर बनेंगे।
अगर आप बहुत दिनों से किसी कोर्ट केस में उलझे हुए हैं और आपको सही न्याय नहीं मिल पा रहा है तो न्याय पाने के लिये रविवार के दिन आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और नीम के पेड़ के पास जाकर उसकी जड़ में थोड़ी-सी मिट्टी खोदकर, उसमें वो काले तिल दबाने चाहिए। ये उपाय करने से आपको जल्द ही उचित न्याय मिलेगा और कोर्ट केस की उलझनों से छुटकारा मिलेगा।
Tagsधर्मरविवारउपायसफलता ReligionSundayremediessuccess जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





