धर्म-अध्यात्म

धर्म: शुक्रवार को इन उपायों से चमकेगी किस्मत, धन और स्वास्थ्य की भी होगी प्राप्ति

Sarita
25 July 2025 8:35 AM IST
धर्म: शुक्रवार को इन उपायों से चमकेगी किस्मत, धन और स्वास्थ्य की भी होगी प्राप्ति
x
धर्म: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय भी हैं जो जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं। इन उपायों को करने से आपको करियर, पारिवारिक जीवन में तो शुभ परिणाम मिलते ही हैं साथ ही आरोग्य की भी आपको प्राप्ति होती है। आइए जान लेते हैं शुक्रवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।
शुक्रवार के उपाय :
अगर आप अपनी ऊर्जा को बनाये रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में थोड़ी सी मसूर की दाल बांधकर हनुमान मन्दिर में दान करनी चाहिए। शुक्रवार का यह कार्य करने से आपकी ऊर्जा बढ़ती है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आप सफल होते हैं।
जीवन में खुशियों का संचार करने के लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर एक मिट्टी के दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं। साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आपके जीवन में खुशियां आने लगती हैं।
अगर आप अपनी संपदा को बढ़ाना चाहते हैं तो एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर किसी जरूरतमंद या पंडित को दान कर दें। शुक्रवार के दिन यह कार्य करने से धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होती है।
अगर आपके दाम्पत्य संबंधों में कोई तीसरा दखल डाल रहा है तो उससे अपना पीछा छुड़ाने के लिये शुक्रवार के दिन आपको एक मुट्ठी मसूर की दाल लेनी चाहिए और उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से सात बार स्पर्श कराना चाहिए। स्पर्श कराने के बाद उस मसूर की दाल को किसी साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय दांपत्य जीवन को सुखद बना देता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहे, आरोग्य की आपको प्राप्ति हो तो शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल आपकी सेहत सुधरती है बल्कि परिवार के लोग भी स्वस्थ रहते हैं।
Next Story