- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: सावन के आखिरी...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: सावन के आखिरी सोमवार पर आज बन रहे हैं ये 4 शुभ योग, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
Sarita
4 Aug 2025 6:56 AM IST

x
धर्म: सावन 9 अगस्त को खत्म हो जाएगा, पंचांग की मानें तो आज यानी 4 अगस्त को सावन का चौथा और आखिरी सोमवार व्रत रखा जाएगा। इस साल सावन के आखिरी सोमवार पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इन शुभ योगों पर पूजा-अर्चना कर शिव जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। हिंदू पंचांग का मानें तो इस दिन प्रात: में सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा आइए जानते हैं कौन-कौन से योग का निर्माण हो रहा है|
कौन-कौन से बन रहे शुभ योग?
ज्योतिषविदों की मानें तो सावन के अंतिम सोमवार के दिन सुबह 07.04 बजे से सुबह 09.12 बजे तक ऐन्द्र योग, रवि योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस दिन जिनकी कुंडली में शनि-चंद्र (विष) योग, शनि-मंगल (विस्फोटक) योग वाले जातक भी मंत्रजप, पूजन कर शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।
शुभ योग में करें ये काम:
ग्रंथों की मानें तो इस दिन इन समय में मंदिर और मुख्य दरवाजे के पास दीपक जलाएं और खीर का भोग जाएं। इसके साथ ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें। इसके साथ ही शाम के समय में मां पार्वती और भोलेनाथ की पूजा करें।
शिव पूजन के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल को भी स्वच्छ करें और वहां गंगाजल के छिटें डालकर पूजा स्थल को पवित्र करें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा शुरू करें। बेलपत्र, चंदन, सफेद वस्त्र आपको शिव पूजन में शिवजी को अर्पित करने चाहिए। पूजा के दौरान धूप-दीप जलाएं और भगवान शिव के मंत्रों के जप से पूजा का आरंभ करें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का आपको पूजा के दौरान 108 बार जप करना चाहिए। पूजा की समाप्ति शिव आरती के साथ करें। इसके बाद प्रसाद आदि का वितरण घर के लोगों में करें।
Tagsधर्मसावनसोमवारशुभ योगभगवान शिवपूजाReligionSawanMondayauspicious yogaLord Shivaworshipजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





