धर्म-अध्यात्म

धर्म: शमी वृक्ष के ये 3 उपाय हैं बेहद कारगर, इसकी पूजा से मिलता है सफलता का वरदान

Sarita
25 Jan 2025 10:40 AM IST
धर्म: शमी वृक्ष के ये 3 उपाय हैं बेहद कारगर, इसकी पूजा से मिलता है सफलता का वरदान
x
धर्म: आज जानेंगे कि हिंदू धर्म में शमी के पेड़ की पूजा के महत्व के बारे में। कहा जाता है कि हिंदू धर्म में शमी के पेड़ पूजनीय माना गया है।
घर में शमी के पेड़ लगाने से और विधि-विधान से पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही यह पौधा भगवान श्री राम का सबसे प्रिय माना जाता है। इस पेड़ की पत्तियां शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे घर में शमी के पेड़ लगाने से और उसकी पूजा करने के क्या-क्या लाभ होते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं।
शमी शमयते पापम् शमी शत्रुविनाशिनी ।
अर्जुनस्य धनुर्धारी रामस्य प्रियदर्शिनी ॥
करिष्यमाणयात्राया यथाकालम् सुखम् मया ।
तत्रनिर्विघ्नकर्त्रीत्वं भव श्रीरामपूजिता ॥
शास्त्र के अनुसार, शमी का पेड़ सभी पापों का विनाश और विजय प्राप्त करने वाला पेड़ माना जाता है। मान्यता है कि अर्जुन के धनुष शमी के पेड़ से बना हुआ था। यह पेड़ भगवान श्री राम को बेहद ही प्रिय है। इस श्लोक का मतलब भगवान राम और रावण से युद्ध चल रहा था, तो उस समय उन्होंने शमी के पेड़ की उपासना की थी। तब जाकर विजय का वरदान प्राप्त किया था।
शमी के पौधे के 3 उपाय-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में शमी के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है। यह पौधा तुलसी के पौधे की तरह ही पवित्र होता है। शमी के पेड़ में शनि महाराज का वास होता है, इसलिए इस पेड़ की पूजा शनिवार के दिन करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शमी के पेड़ की पूजा स्वयं भगवान श्री राम ने की थी और युद्ध में विजय प्राप्त किया था। जिसके कारण इस वृक्ष का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से सफलता का वरदान मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी का पत्ता शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story