- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: पूजा में शंख...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: पूजा में शंख बजाने से होते हैं कई चमत्कारी फायदे
Sarita
8 April 2025 11:30 AM IST

x
धर्म: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान शंख का इस्तेमाल जरूर किया जाता है और इसका खास महत्व भी होता है। दरअसल शंख का उपयोग सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शंख की पवित्र ध्वनि से घर में मौजूद सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं और घर से वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
कैसे हुई है शंख की उत्पत्ति
शंख की उत्त्पति तब हुई है जब देवताओं और असुरों ने मिलकर अमृत के लिए समुंद्र मंथन किया था, तब उस दौरान माता लक्ष्मी के बाद शंख उत्पन्न हुआ था। इसी वजह से शंख भगवान विष्णु को बहुत ज्यादा प्रिय भी है और घर में इसे रखना और पूजा के समय इसे बजाना दोनों ही बहुत शुभ माना जाता है।
क्या है शंख के चमत्कारिक फायदे
शंख मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं पहला दक्षिणावर्ती शंख और दूसरा वामावर्ती शंख। इन दोनों ही शंखों के अपने अलग-अलग नियम और लाभ होते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में।
क्या है दक्षिणावर्ती शंख
दक्षिणावर्ती शंख दो तरह का होता है, पहला, नर दक्षिणावर्ती शंख और दूसरा, मादा दक्षिणावर्ती शंख। दक्षिणावर्ती शंख का मुख दाई तरफ खुलता है और यह माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा घर में रखने से धन में वृद्धि होती है और आर्थिक समस्याएं से छुटकारा मिलता है।
दक्षिणावर्ती शंख को बजाने के लाभ
पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख को सही तरीके से रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की बरकत होती है।
घर में दक्षिणावर्तीशंख की उपस्थिति से घर का पूरा वातावरण शुद्ध रहता है और जब आप इसे बजाते हैं, तो इसकी ध्वनि सभी तरह के नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर का माहौल सकारात्मक बनाती है।
घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है।
वामावर्ती शंख
वामावर्ती शंख का मुख बाई तरह खुलता है। यह शंख का उपयोग भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है। इस शंख को ध्यान और साधना के लिए भी काफी उत्तम माना जाता है। वामावर्ती शंख घर में शांति, अध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक होता है।
पूजा में वामावर्ती शंख बजाने से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है।
घर में वामावर्ती शंख रखने से बुरी शक्तियों और शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है।
वामावर्ती शंख में भरा गया पानी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। इस पानी को पीने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और बीमारियों से बचाव होता है।
Tagsधर्मपूजाशंखफायदेReligionworshipconch shellbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





