- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: विद्यार्थी...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: विद्यार्थी गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Sarita
9 Oct 2025 8:34 AM IST

x
धर्म: गुरुवार के दिन को देव गुरु बृहस्पति का वार माना जाता है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान और विवेक कारक माना जाता है। इसलिए इनकी पूजा से बेहद शुभ फलों की प्राप्ति विद्यार्थियों को होती है। इसलिए गुरुवार के दिन कुछ उपाय आपको करने चाहिए। इन उपायों को करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छूते हैं। इन उपायों को करने से न केवल देव गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं बल्कि भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
गुरुवार के उपाय:
अगर आप शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन आपका काम बनते-बनते बिगड़ रहा है तो गुरुवार के दिन अपने गुरु या अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर देवगुरु बृहस्पति के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:।
अगर आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना चाहते हैं या शिक्षा क्षेत्र में एकाग्रता और आत्मविश्वास से आगे बढ़ना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन आपको 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय'इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए और मंत्र जप के बाद श्री विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। यह आसान सा उपाय शिक्षा जीवन में आ रही कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
अगर आप अपने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अपने कार्यों में गुरुजनों और परिवार का सहयोग पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको केतु के इस मंत्र 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:' का 108 बार जप करना चाहिए। इसके साथ ही गुरुवार के दिन गुरु ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए
अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो गुरुवार की सुबह स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर देव गुरु बृहस्पति का ध्यान करते हुए उनकेमंत्र का जाप करें। मंत्र है-'ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः।
इन उपायों के अलावा गुरुवार के दिन विद्यार्थियों को योग-ध्यान भी अवश्य करना चाहिए। यह आसान सा उपाय भी गुरु ग्रह को मजबूत करता है और साथ ही आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास करता है।
Tagsधर्मविद्यार्थीगुरुवारउपायशिक्षासफलताReligionstudentsThursdaytipseducationsuccess जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





