धर्म-अध्यात्म

धर्म: रविवार को ऐसे करें अपने दिन की शुरुआत, बनेंगे आपके सारे काम

Sarita
22 Jun 2025 9:07 AM IST
धर्म: रविवार को ऐसे करें अपने दिन की शुरुआत, बनेंगे आपके सारे काम
x
धर्म: रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है. इस दिन सूर्य देव की आराधना से सभी काम बनते हैं और सूर्य देव का आशीर्वाद बना रहता है. भगवान सूर्य देव सभी ग्रहों के देवता है. जिनकी आराधना से जीवन में आत्मबल और मान-सम्मान में वृद्धि होती है. रविवार के दिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखने और उपाय को करने से सूर्य देव की कृपा सदैव बनी रहती है|
मान्यता है कि सूर्य देव को रोज जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन विशेष तौर पर रविवार के दिन अर्घ्य देना शुभ होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए इस दिन उनकी आराधना से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है. रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल, रोली, लाल फूल, अक्षत डाल कर और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करें. कोशिश करें और सूर्य को अर्घ्य सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच दे दें. ऐसा करने से यश, कीर्ति की प्राप्ति होती है|
पितरों के नाम का दीपक जलाएं:
रविवार के दिन अपने पितरों को याद करें और घर के पूर्व या दक्षिण दिशा में एक दीपक जरूर जलाएं. रविवार के दिन पितरों के नाम का दीपक घर में जलाने से पितरों का आशीर्वाद सदैव बना रहता है. साथ ही पितरों को याद करते समय इस बात का स्मरण अवश्य करें, “हे पितृदेव, कृपया मेरी विघ्न-बाधाएं दूर करें और आशीर्वाद दें|
गाय को रोटी खिलाएं:
रविवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ जरूर खिलाएं. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है. इसीलिए गाय को रविवार के दिन या हर रोज गुड़ और रोटी खिलाने से पितृ दोष समाप्त होता है और जीवन में स्थिरता आती है|
रविवार का दिन छुट्टी का होता है. इस दिन कोशिश करें अपना समय घर के बड़े परिजनों के साथ बिताएं और उनकी सेवा करें. ऐसा करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है, और बड़ों की कृपा से हर काम बनता है|
Next Story