- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: 13 जुलाई को...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: 13 जुलाई को बदलेगी शनिदेव की चाल, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Sarita
3 Jun 2025 6:39 AM IST

x
धर्म: 13 जुलाई को शनिदेव की चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन शनिदेव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को विशेष महत्व दिया गया है। बहुत से लोग मानते हैं कि शनिदेव केवल अशुभ फल देते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि शनिदेव जब प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति को राजा जैसा जीवन देते हैं। शनिदेव का वक्री होना कुछ राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। आइए जानते हैं, किन राशियों को वक्री शनि से विशेष लाभ मिलने वाला है।
सिंह राशि:
इस राशि के जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आने वाले हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण शांत और सुखद रहेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक कलह का समाधान होगा। जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, वह भी वापस मिल सकता है।
तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए वक्री शनि का प्रभाव बेहद शुभ साबित होगा। आपके सारे काम समय पर और सफलता के साथ पूरे होंगे। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार और मुनाफा होगा। परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। आप आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। करियर में उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। करियर में जबरदस्त उन्नति होगी और व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिलेगी। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। इस अवधि में किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी।
धनु राशि के लिए वक्री शनिदेव बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे और भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार में मजबूती आएगी। मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। सभी कामों में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन की अधिकांश परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा और एक नया सकारात्मक मोड़ आएगा।
Tagsधर्मशनिदेवचालReligionShanidevMovementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





