धर्म-अध्यात्म

धर्म: शनि की सीधी चाल से आएगी समृद्धि और तरक्की, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय

Sarita
3 Nov 2025 7:56 AM IST
धर्म: शनि की सीधी चाल से आएगी समृद्धि और तरक्की, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय
x
धर्म: शनि देव जब अपनी वक्री चाल छोड़कर सीधा चलना शुरू करते हैं तो उसे ही शनि का मार्गी होना कहते हैं। शनि के मार्गी होने का सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। शनि की चाल बदलते ही कर्मों का फल तेजी से मिलने लगता है। इस बार शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों को धन, करियर और प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं शनि की चाल बदलने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus): धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे:
शनि के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। बिजनेस में तरक्की मिलेगी और निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा अनेक माध्यमों से धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Virgo): मेहनत का उचित फल मिलेगा:
कन्या राशि वालों के लिए शनि देव सौभाग्य और स्थिरता लेकर आ रहे हैं। आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn): नया व्यवसाय शुरू करने का भी उत्तम समय रहेगा
मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा समय है।
कुंभ राशि (Aquarius): तरक्की, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी
शनि के मार्गी होते ही कुंभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आपको तरक्की, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जॉब में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। निवेश और बचत के नए अवसर बनेंगे। रिस्क के कार्यों से अच्छा पैसा कमाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius): किसी पुराने निवेश या सरकारी योजना से लाभ मिलेगा
शनि के मार्गी होने से धनु वालों को भी खूब लाभ मिलेगा। नए काम की शुरुआत के योग हैं। किसी पुराने निवेश या सरकारी योजना से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा होगा।
Next Story