- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: औषधीय गुणों से...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: औषधीय गुणों से भरपूर है रुद्राक्ष का पानी, जानें इसके सेवन के फायदे
Sarita
21 May 2025 7:48 AM IST

x
धर्म: रुद्राक्ष को न सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी माना गया है। आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में रुद्राक्ष के जल को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। आज हम आपको बताएंगे कि रुद्राक्ष के पानी के स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या हैं।
तनाव और चिंता से राहत
रुद्राक्ष का पानी मानसिक शांति देने वाला होता है। इसके नियमित सेवन से तनाव, बेचैनी और अवसाद में राहत मिल सकती है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक
हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए रुद्राक्ष का पानी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह शरीर को शांत और संतुलित करता है।
हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है
यह हृदय की गति को संतुलित करने में मदद करता है और हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है।
पाचन तंत्र को सुधारे
रुद्राक्ष के जल में मौजूद ऊर्जावान गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
ऊर्जा और एकाग्रता बढ़ाता है
इसे पीने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
इसके नियमित सेवन से त्वचा संबंधित परेशानियों में भी आराम मिल सकता है।
रुद्राक्ष का पानी पीने का सही तरीका:
साफ-सुथरे रुद्राक्ष का चुनाव करें-पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे उपयुक्त होता है। इसे अच्छी तरह पानी से धो लें।
रातभर पानी में भिगोकर रखें-एक गिलास तांबे या कांच के बर्तन में पानी भरें और उसमें रुद्राक्ष को डाल दें। इसे रातभर ढककर रखें।
सुबह खाली पेट पिएं-सुबह उठकर बिना कुछ खाए इस जल को पी लें। ध्यान रखें, पानी छानकर पिएं और रुद्राक्ष को धोकर फिर से सुखा लें।
नियमित उपयोग करें-इसका असर धीरे-धीरे होता है, इसलिए इसे नियमित रूप से 21 दिन या उससे अधिक समय तक अपनाना फायदेमंद रहता है।
Tagsधर्मऔषधीयगुणोंरुद्राक्षपानीफायदेReligionMedicinalPropertiesRudrakshWaterBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





