- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: 29 मई को...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: 29 मई को राहु-केतु का मार्गी होना तय, अब इन राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां
Sarita
29 May 2025 8:05 AM IST

x
धर्म: राहु और केतु का गोचर ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दोनों छाया ग्रह जब भी राशि बदलते हैं तो सभी राशियों पर इनके गोचर का अच्छा बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। 18 मई को राहु और केतु राशि परिवर्तन कर चुके हैं। राहु का गोचर जहां कुंभ में हुआ था वहीं केतु सिंह राशि में आए थे। हालांकि इनका स्पष्ट गोचर 29 मई 2025 को होगा। स्पष्ट गोचर का अर्थ है कि इनका अच्छा बुरा प्रभाव अब सभी राशियों को देखने को मिलेगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं की किन राशियों के लिए राहु केतु का स्पष्ट गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है और इन राशियों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशि :
राहु केतु के गोचर के बाद आपकी राशि पर प्रभाव दिखना स्वाभाविक था लेकिन 29 मई को स्पष्ट गोचर के बाद प्रतिकूल प्रभावों में अधिकता देखने को मिल सकती है। खासकर धन से जुड़ी समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। अगर धन संचित किया था तो वो काम आएगी। इस दौरान ईएमआई की किस्तें चुकाने में दिक्कतों का सामना इस राशि के कुछ जातकों को करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव इस राशि के जातकों को हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिसके कारण आप परेशान होंगे। क्रोध की अधिकता के कारण कुछ लोगों से आपकी दूरी बन सकती है। इस दौरान उपाय के तौर पर आपको जानवारों को दान या रोटी खिलानी चाहिए।
सिंह राशि :
राहु-केतु का स्पष्ट गोचर आपकी निर्णय लेने की क्षमता पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। अचानक से इस दौरान करियर में नकारात्मक परिवर्तन आने से आप परेशान होंगे। सेहत में भी गिरावट इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकती है। इस दौरान उन लोगों से दूर रहें जो मुंह के सामने तो आपके प्रिय बनते हैं लेकिन पीठ पीछे आपके खिलाफ बातें करते हैं। ऐसे लोगों से आपको धन का नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक स्थिति भी थोड़ी डामाडोल होगी, शांति के साथ आपको पारिवारिक मुद्दों को सुलझाना होगा। उपाय के तौर पर राहु ग्रह के बीज मंत्र- 'ॐ रां राहवे नमः' का जप करें।
कन्या राशि :
राहु-केतु का स्पष्ट गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होगा। इस गोचर के चलते आप भ्रम का शिकार हो सकते हैं। करीबियों को लेकर गलत राय बनाना आपको भारी पड़ेगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट आपकी चिंता का विषय बन सकती है। इस दौरान समाजिक समारोह में बातचीत संभलकर करें नहीं तो मान हानि हो सकती है। इस राशि के जातकों को संतान पक्ष को लेकर भी संभलकर रहना होगा। करियर के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। दूसरों की राय से ज्यादा इस दौरान अपने अंतर्मन की आवाज सुनें। उपाय के तौर पर आपको नीले वस्त्र धारण करने चाहिए और यथासंभव दान करना चाहिए।
आपकी राशि से द्वादश भाव में राहु-केतु का स्पष्ट गोचर होगा। इस गोचर के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ विवाह योग्य लोगों का रिश्ता टूटने की आशंका है। सेहत में भी गिरावट आ सकती है, आपको बाहर का तला भुना भोजन करने से इस दौरान बचना होगा। आर्थिक समस्याएं आपको और आपके पारिवारिक जीवन को अव्यवस्थित कर सकती हैं। गलत लोगों की संगति से इस दौरान दूर रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति में दूर ही रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
Tagsधर्म29 मईराहु-केतुराशियोंपरेशानियांReligion29 MayRahu-KetuZodiac signsproblems जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





