- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: मंगलवार को...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: मंगलवार को संकटमोचन हनुमान करेंगे आपकी सभी समस्याओं का समाधान, ये उपाय करते ही आप पर बरसेगी धन की वर्षा
Sarita
22 July 2025 12:09 PM IST

x
धर्म: उनकी पूजा और उनके लिए कुछ उपाय करने से वे प्रसन्न होते हैं और जीवन के हर असंभव कार्य को संभव बना देते हैं। जिस व्यक्ति पर एक बार बजरंगबली की कृपा हो जाती है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और वह व्यक्ति अपने जीवन में बिना रुके दिन-रात तरक्की करता है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मंगलवार के दिन ऐसे कौन से उपाय करने चाहिए जिससे हनुमान जी जल्दी प्रसन्न हो सकें और उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
मंगलवार के दिन किए जाने वाले उपाय:
अगर आपके दांपत्य रिश्ते के मध्य ऊष्मा पहले की अपेक्षा कम हो गई है और आप फिर से अपने रिश्ते में एक नई ऊष्मा भरना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक मिट्टी का दीपक लेकर, उसमें चमेली का तेल भरिए और एक लाल रंग की पड़ी हुई बत्ती लगाइए। अब उस दीपक को हनुमान जी के मंदिर ले जाकर जलाइए। अगर घर से बाहर मंदिर में नहीं जा सकते तो घर में ही हनुमान जी की तस्वीर के आगे वो दीपक जलाइए। भगवान के आगे दीपक जलाते समय अगर दोनों दंपत्ति मौजूद हों तो और भी श्रेष्ठ है वरना स्वयं ही दीपक जला दें। इसके साथ ही दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके दांपत्य रिश्ते में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं और आपसे कर्ज चुकाए नहीं चुक रहा है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाइए और उस पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाइए। आसन पर बैठने के बाद श्री हनुमान का ध्यान करते हुए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अगर आप मंगलवार के दिन अपने कर्ज की एक किश्त या एक रुपया भी लेनदार को चुकाएंगे तो आपका बाकी का कर्जा भी जल्द ही उतर जाएगा। मंगलवार के दिन ये उपाय करके लाभ उठाने की जिम्मेदारी आपकी है।
अगर आपका बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है या उसे दूसरे नए लोगों से मिलने-जुलने में परेशानी होती है तो मंगलवार के दिन आपको श्री हनुमान की उपासना करनी चाहिए। साथ ही हनुमान जी को केसरिया सिंदूर अर्पित करना चाहिए और अपने बच्चे के माथे पर भगवान के चरणों से लिया गया सिंदूर लगाना चाहिए। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे का डर खत्म होगा और नए लोगों से मिलने में उसे किसी प्रकार की हिचक नहीं होगी।
अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ हं हनुमते नमः। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपकी डांवाडौल आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी और साथ ही आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे।
अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। अब नारियल पर उस लाल कपड़े को लपेट दें। इस प्रकार लाल कपड़े से लिपटे हुए नारियल को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। उसके बाद मंदिर में या फिर अपने ही घर में उचित स्थान पर बैठकर हनुमानष्टक का पाठ करें। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।
अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाए रखने के लिए मंगलवार के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आएं। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि रहेगी और आपके परिवार की हर बुरी नजर से सुरक्षा होगी।
अगर आप अपने कामों की गति को बनाए रखना चाहते हैं या अपने किसी खास काम की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन एक सफेद कोरा कागज और केसरीया सिंदूर लें। अब उस सिंदूर में थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर, उससे सफेद कोरे कागज पर भगवान राम का नाम लिखें। राम, राम, राम । इस प्रकार 11 बार ‘राम’ नाम लिखना है। लिखने के बाद उस कागज को अच्छे से सुखा लें और सूखने के बाद उस कागज को मोड़कर अपने पर्स में रख लें। मंगलवार के दिन ऐसा करने से आपके कामों की गति बनी रहेगी और आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
Tagsधर्ममंगलवारसंकटमोचनमस्याओंसमाधानReligionTuesdaySankatmochanProblemsSolution जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





