- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: गुरुवार को...
धर्म: गुरुवार को श्रीहरि विष्णु चमकाएंगे इन 5 राशि वालों की किस्मत, मनचाही तरक्की हासिल होगी

तुलाLibra:
आज नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. आपकी व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा. नवीन उद्योग धंधे में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा. किसी सामाजिक कार्य में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है. कारागार से मुक्त होंगे. अभिनय, कला, विज्ञान आदि के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उच्च सफलता और सम्मान मिलेगा |
उपाय:- आज बादाम ,अखरोट बहते पानी में बहाएं|
वृश्चिक Scorpio:
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. किसी जोखिम पूर्ण कार्य करने में सफलता मिलेगी. फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. किसी राजनीतिक आंदोलन व अभियान की कमान आपको मिलेगी. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. किसी नवीन कार्य योजना सफल होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. वाहन सुख में वृद्धि होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा|
उपाय:- आज नीम के पांच पौधे लगाए उन्हें पोषित करें|
धनु Sagittarius:
आज पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी. कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. शिक्षा,आर्थिक ,कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति लाभ होने के योग बनेंगे. शासन सत्ता से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में सकती है. राजनीति में आपके समर्थकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी|
उपाय:- बरसात का पानी छत पर रखें|
मकरCapricorn
आज कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें. अन्यथा व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है. पैतृक धन संपत्ति विवाद झगड़े का रूप ले सकता है. आप अपनी सूझबूझ से पारिवारिक विवाद को शांत करने का प्रयास करें. नौकरी में आपको नवीन दायित्व मिलने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें. सफलता अवश्य मिलेगी. राजनीति में आपकी प्रभावपूर्ण भाषण शैली जनमानस पर अपनी अच्छी छाप डालेगी. रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा|
उपाय:- माता-पिता की मृत्यु के उपरांत यदि कष्ट हो तो घर में कहीं भी पत्थर लगाएं|
आज का दिन आपके लिए अधिक शुभ व उन्नति दायक रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें. विरोधी उन्नति से जलेंगे. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. जिससे व्यापार में उन्नति होगी. आजीविका में कार्यरत व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. कृषि कार्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है|
उपाय:- आज तेल में अपनी छाया देखकर तेल दान करें|
आज व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी. कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ का अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा. व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद भी अपेक्षित सफलता न मिलने से मन कुछ उदास रहेगा. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है. राजनीतिक मित्र द्वारा भीतर घात किया जा सकता है. यात्रा में अनजान लोगों पर अत्यधिक विश्वास करना घातक सिद्ध होगा. क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें. अन्यथा कारावास जाना पड़ सकता है. नौकरी में शत्रु पदोन्नति में रुकावटें डालेंगे.
उपाय:- आज ॐ नारायणाय सुर सिंहाय नमः मंत्र का 51 बार जाप करें|





