- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: नाग पंचमी मंगला...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: नाग पंचमी मंगला गौरी व्रत भी इसी दिन, ये काम करेंगे तो साल भर मिलेगा शिव-पार्वती का आशीर्वाद
Sarita
29 July 2025 8:36 AM IST

x
धर्म: नाग पंचमी का त्योहार साल 2025 में 29 जुलाई को है और इसी दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आपको बता दें कि सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखने का विधान है। इस व्रत में माता पार्वती की पूजा की जाती है। वहीं इस साल नाग पंचमी और मंगला गौरी का तीसरा व्रत एक ही दिन रखा जा रहा है, इसलिए कुछ विशेष कार्य करके आप भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि आपको 29 जुलाई के दिन क्या कार्य अवश्य करने चाहिए।
नाग पंचमी और मंगला गौरी के शुभ संयोग में करें ये काम
इस दिन आपको सुबह और शाम दोनों वक्त शिव परिवार की पूजा अवश्य करनी चाहिए। पूजा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्र का जप करें। साथ ही पूजा के अंत में आरती आपको करनी चाहिए। पूजा के दौरान पूरा परिवार एक साथ होना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और वर्ष भर भगवान शिव और मां पार्वती आप पर कृपा बरसाएंगे।
नाग देवता भी और माता पार्वती भी भगवान शिव को अपना पूज्य मानती हैं। इसलिए 29 जुलाई के दिन आपको शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र आदि से अभिषेक करना चाहिए और साथ ही शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती और नाग देवता भी प्रसन्न होते हैं। यह आसान सा उपाय जीवन में आ रही हर परेशानी को हल कर सकता है।
मंगला गौरी व्रत और नाग पंचमी एक ही दिन हैं इसलिए इस दिन आपको माता गौरी को खीर का भोग लगाना चाहिए। साथ ही शिवलिंग का दूध से अभिषेक आपको करना चाहिए और नाग देवता को भी दूध चढ़ाना चाहिए। यह कार्य करने से आप कई कष्टों से मु्क्त हो सकते हैं। कालसर्प दोष, मंगल दोष, चंद्र दोष आदि यह उपाय करने से दूर होने लगते हैं।
मंगला गौरी व्रत के दिन आपको माता पार्वती के मंत्रों का जप भी अवश्य करना चाहिए। माता पार्वती के कुछ मंत्र इस प्रकार हैं- ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः/ ऊँ पार्वत्यै नमः/ ऊँ साम्ब शिवाय नमः/ ऊँ गौरये नमः। ये मंत्र आपको मानसिक शांति और माता पार्वती का आशीर्वाद दिलाते हैं।
संभव हो तो नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत के शुभ संयोग में आपको नाग पंचमी की भी और मंगला गौरी की व्रत कथा का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Tagsधर्मनाग पंचमीमंगला गौरीव्रतशिव-पार्वतीआशीर्वादReligionNag PanchamiMangala GaurifastShiva-Parvatiblessings जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





