- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: गुरुवार के दिन...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: गुरुवार के दिन सुहागिल महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, वरना लक्ष्मी नारायण की नाराजगी है पक्की
Sarita
27 Nov 2025 8:53 AM IST

x
धर्म: सनातन धर्म में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होता हैं। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से हमारे घर में शांति बनी रहती हैं। साथ ही हमारी कुंडली के ग्रह भी इससे काफी प्रभावित होते हैं।
आपने कई लोगों को सुना होगा कि गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। दिन के हिसाब से बाल धोने को लेकर कई लोग कन्फ्यूज होते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर बाल धोने को लेकर दिन के हिसाब से कौन-कौन से नियम हैं?
गुरुवार को क्यों नहीं धोने चाहिए बाल?
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को बाल धोने की मनाही होती है। घर के बड़े-बुजुर्ग इस दिन बाल धोने के लिए मना करते हैं। बता दें कि हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार इस दिन भूलकर भी बाल नहीं धोना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का होता है। मान्यता है कि इस दिन बाल धोने से गुरु ग्रह कमजोर होने लगता है। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन बाल धोने से बृहस्पति भगवान भी नाराज होते हैं और उनकी कृपा नहीं मिल पाती है।
ऐसा होने से पैसों का खूब नुकसान होता है। साथ ही कई कामों में देरी होने लगती है।इस दिन भी नहीं धोने चाहिए बालबता दें कि गुरुवार के अलावा भी कुछ ऐसे दिन हैं, जब बाल नहीं धोने चाहिए।
इन विशेष दिनों में बाल धोना शुभ
शास्त्र के हिसाब से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल धोने से बचना चाहिए। बाल धोने के लिए सबसे अच्छा दिन शुक्रवार होता है। कहा जाता है कि इस दिन बाल धोने से शुक्र ग्रह की कृपा हमेशा बनी रहती है। शुक्र की कृपा मिलते ही जिंदगी में सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है।
सुहागिन महिलाएं ना करें ये गलती
अगर बाल धोने की बात हो तो सुहागिन औरतों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं को मंगलवार और गुरुवार के अलावा शनिवार के दिन अपने बाल नहीं धोने चाहिए।
माना जाता है कि अगर कोई ऐसा करता है तो मां लक्ष्मी उससे निराश होती हैं। मां लक्ष्मी के निराश होने का मतलब कि धन संबंधी नुकसान तो तय है।
Tagsधर्मगुरुवारसुहागिल महिलाएं ReligionThursdayMarried Women जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





