- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: सावन के महीने...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: सावन के महीने में शादीशुदा महिलाएं जरूर आजमाएं ये हरा उपाय
Sarita
10 July 2025 1:23 PM IST

x
धर्म:भोलेनाथ के पृथ्वी लोक पर आने से पहले ही चारों और हरियाली छाने लगती है। बारिश की हल्की बूंदा-बांदी और कभी अचानक से जमकर बरसात, जीव जंतुओं का रेंगना ऐसे लगता है मानों भोलेनाथ के स्वागत की तैयारियां स्वयं प्रकृति कर रही हो। तो वहीं चारों और रंग-बिरंगे भूल खिलते हैं और भरपूर अनाज के साथ पेड़, पत्ते और लताओं के फलने-फूलने से धरती श्रंगारित हो जाती है। ऐसा लगता है श्रावण की खुशी में सारी की सारी सृष्टी हरियाली के श्रृंगार में रंगी है। वहीं इस मास बाजारों में भी हरे रंग की लहर देखने को मिलती है। ये ही नहीं इस मास में हरा रंग महिलाओं के लिए खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं को सावन माह में हरे रंग से जुड़े कुछ खास उपायों को करने की सलाह दी गई है। ताकि आपके घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहे। आज हम आपको बताएंगे हरे रंग के खास उपायों के बारे में तो आईए जानते हैं-
हरा रंग शिव जी का प्रिय रंग है और उन्हें खुश करने के लिए हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र पहने जाते हैं। इस माह में महिलाओं को भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनने चाहिए। यही नहीं इस माह में हाथों में मेहंदी लगाने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है।
इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में हरा रंग बुध ग्रह का रंग माना जाता है। हरा रंग आपके करियर, मैरिड लाइफ और सौभाग्य को बढ़ाता है। बुध ग्रह का सीधा असर व्यक्ति के करियर और बिजनेस पर पड़ता है। इसलिए हरे रंग को शरीर पर धारण करने से मनुष्य अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करता है। तो वहीं, ज्योतिष के अनुसार, विवाहित महिलाओं के जीवन में लाल रंग खुशी और सौभाग्य का प्रतीक होता है। जबकि सावन में महिलाएं हरे रंग के कपड़ों और चूड़ियों का इस्तेमाल परिवार की खुशहाली को बरकरार रखने के लिए करती हैं।
कहते हैं न कि जब तक भाग्य साथ न हो हर खुशी अधूरी होती है इसलिए अपने सौभाग्य को जगाने के लिए महादेव को प्रसन्न करना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में सावन में जो भी महिला हर रंग का इस्तेमाल करती हैं। उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
हरा रंग प्रेम, प्रसन्न चित्त और खुशी का प्रतीक माना जाता है और इसी वजह से महिलाएं सावन के महीने में हरे रंग के श्रृंगार से भगवान और प्रकृति को धन्यवाद देती हैं और अपनी खुशी का इज़हार करती हैं। हरा रंग सौभाग्य से जुड़ा होता है इसलिए इस माह महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
Tagsधर्मसावनशादीशुदामहिलाएंउपायReligionSawanMarriedWomenRemedyजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





