- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: घर में प्रवेश...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: घर में प्रवेश करने से पहले इन चीजों को देखती हैं मां लक्ष्मी, जिस घर में होती हैं ये चीजें, वहीं करती हैं वास
Sarita
20 July 2025 7:54 AM IST

x
धर्म: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का विशेष स्थान है. इस भौतिक जगत में लक्ष्मी की आवश्यकता हर किसी को है. जीवन जीने के लिए धन-धान्य की जरूरत होती है जिसकी देवी है माता लक्ष्मी. हर कोई चाहता है कि उसके घर में लक्ष्मी का आगमन हो जाये|
जिस घर में माता लक्ष्मी की कृपा होती है उस घर में धन और वैभव की कमी नहीं होती. तिजोरी हमेशा भरी रहती है और घर में हमेशा खुशियां रहती हैं. लेकिन माता लक्ष्मी किन लोगों के घर में वास करती हैं और वह घर में आने से पहले किन बातों को देखती हैं? लोगों की मान्यता है कि कुछ ऐसी बातें हैं जो माता लक्ष्मी घर में प्रवेश से पहले जरूर देखती हैं|
साफ सफाई:
माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करने से पहले यह जरूर देखती है कि वह घर कितना साफ और स्वच्छ है. माता लक्ष्मी को स्वच्छता अत्यंत प्रिय है. जिस घर में अव्यवस्था गंदगी होती है वहां माता लक्ष्मी का निवास नहीं होता|
घर का माहौल:
माता लक्ष्मी को घर में शांति, प्रेम और सकारात्मकता पसंद है. जहां घर में रहने वाले व्यक्ति परस्पर प्रेम से रहते हैं, जिस घर में कलह नहीं होती, माता लक्ष्मी का वास उस घर में होता है|
नियमित पूजा-पाठ:
जिस घर में नित्य प्रति भगवान की आराधना, पूजा, दिया बाती की जाती है. माता लक्ष्मी उसी में निवास करती हैं|
तुलसी और गाय की सेवा:
जिस परिवार में तुलसी और गाय की सेवा की जाती है माता लक्ष्मी उस घर को छोड़कर कभी नहीं जाती|
निश्चल स्वभाव:
जिस परिवार में छल कपट, अनैतिक काम नहीं किए जाते माता लक्ष्मी वहां चिरकाल के लिए निवास करती हैं|
सजा हुआ प्रवेश द्वार:
जिस घर का प्रवेश द्वार साफ सुथरा सजा हुआ, तोरण लगा हुआ होता है माता लक्ष्मी उस घर में निवास करती हैं|
Tagsधर्मघरमां लक्ष्मीReligionHomeMaa Lakshmiजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





