- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: जानें घर में बेल...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: जानें घर में बेल पत्र का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ
Sarita
3 Jan 2025 12:20 PM IST

x
धर्म: ज्योतिष में घर में बेलपत्र का पौधा लगाना शुभ फलदायी माना गया है। भोलेनाथ को भी बेलपत्र अतिप्रिय है। मान्यता है कि जिस घर में बेलपत्र का पौधा होता है, वहां परिवार के प्रत्येक सदस्यों पर शिवजी मेहरबान रहते हैं और धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन माह में बेलपत्र का पौधा घर में लगाना चाहते हैं, तो वास्तु की कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं बेलपत्र का पौधा लगाने के वास्तु नियम
बेलपत्र लगाने के वास्तु नियम :
वास्तु के अनुसार,घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में बेल पत्र का पौधा लगाना लाभकारी माना गया है।
नेगेटिविटी दूर करने के लिए घर के आंगन में भी बेल पत्र का पौधा लगा सकते हैं। मान्यता है की इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी कहा जाता है कि घर में बेल पत्र का पौधा होने से घर के सदस्यों को चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।
सावन माह में बेलपत्र के पौधे की पूजा करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि बेल पत्र के पेड़ पर लाल रंग का धागा या कलावा बांधने से कुंडली में राहु के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है।
वहीं, पेड़ की जड़ में लाल धागा या कलावा बांधने और नियमित जल अर्पित करने से पितृ दोष के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलता है।
Tagsधर्मघरबेल पत्रपौधाशुभअशुभReligionHomeBel PatraPlantAuspiciousInauspiciousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





