- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: किसी की बुरी नजर...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: किसी की बुरी नजर से बचना है तो ये आसान उपाय करेंगे आपकी मदद
Sarita
17 May 2025 7:33 AM IST

x
धर्म: आप लोगों ने देखा होगा कि आपके बेहतर खुशहाल जीवन में अचानक से धीरे-धीरे परेशानियां आने लगती हैं. ऐसे में आपके कारोबार में नुकसान होंने लगता है. मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये नजर लगना या नजरदोष होता क्या है. दरअसल, कई तरह की ऊर्जा काम करती हैं. जैसे पॉजिटिव और निगेटिव आदि होती है. चूंकि, हमारे अपने शरीर और घर में आम तौर पर पॉजटिव ऊर्जा होती है. उससे बचने के लिए दिए गए उपायों को एक बार जरूर आजमाना चाहिए. इससे नजर दोष हट जाता है और परेशानियां खत्म हो जाती हैं|
दरअसल, कई बार हमारे ऊपर निगेटिव सोच का असर पड़ता है तो ऐसे में उसे ज्योतिष के अनुसार, नजर लगना कहते हैं. जिसके चलते कई बार हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, ये रुकावट काफी तेज होती है और एकदम से बिना कारण सब पर रोक लगा देती है. हालांकि, कभी कभी तो जातक बहुत ज्यादा बीमार भी पड़ जाता है. लेकिन, उसकी बीमारी के बारे में पता भी नहीं चल पाता है. इसके कारण ही अक्सर घरों में हमेशा नजरदोष से बचने की सलाह दी जाती है|
नजर दोष से जीवन में आती है रुकावटें:
हालांकि, कई बार आपके घर-परिवार और प्रेम को भी किसी की नजर लग सकती है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस तरह की नजर को एक बड़ा दोष माना गया है. बता दें कि, कई बार छोटे बच्चों को किसी की नजर लग जाती है. इसके चलते वे खाना-पीना छोड़ देते हैं. ऐसे में हमेशा नजरदोष से बचने की सलाह दी जाती है|
नजर लगने के उपाय:
अक्सर घरों में नजर दोष होने पर बिना कारण ही घर भारी सा लगता है. ऐसे में अक्सर जातका का घर में रहने का मन ही नही लगता है.इसके कारण लोग खाना-पीना छोड़ देते हैं. ऐसे में आप इनसे बचने के लिए तांबे के लोटे में पानी और फूल डालकर, जिस किसी के भी नजर चढ़ी हो उसे सिर से लेकर पैर तक 11 बार तक घुमाएं. इसके बाद उस पानी को घर के बाहर फेंक दें|
घर पर लग जाए नजर:
अगर आपको लगता है कि आपके घर में निगेटिव वेव एंट्री कर गई हैं तो उससे घर के सदस्यों को अक्सर काफी संकटों से गुजरना पड़ता है. ऐसे में इनसे बचने के लिए आप हल्दी को पानी में मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर दें. अगर, हल्दी वाला पानी बच जाए तो उसे घर के मेन दरवाजे पर डाल दें. कहा जाता है कि इससे घर की निगेटिवी दूर होती है|
कारोबार के कामों में लगी हो नजर तो ये हैं उपाय:
यदि आपको लगता है कि आपका कारोबार अचानक से ठप्प पड़ने लग रहा है. बावजूद उसके काम में कोई सुधार नहीं हो रहा है तो आप अपनी दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची लगाकर टांग दें, जिसके बाहर लटकाने से ही नजर दोष से जुड़ी निगेटिविटी दूर हो जाती है|
कई बार होता है कि जब कोई शख्स खाना खा रहा होता है. ऐसे में अगर, वो ज्यादा खा रहा होता है तो उसे टोक दिया जाता है. कहा जाता है कि इसे भी एक तरह का नजर दोष कहते हैं. ऐसे में जब भी आप किसी भी शख्स की थाली लगाए तो हर थाली से थोड़ा-थोड़ा निकालकर अलग रख दें. इस दोष से आप अपने को बचाकर रख सकते हैं|
Tagsधर्मबुरी नजरउपायमददReligionevil eyeremedyhelpजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





