- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: इस त्योहार पर...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: इस त्योहार पर अगर दिख जाए सफेद उल्लू, तो समझ लीजिए मां लक्ष्मी स्वयं आपके द्वार पर आई हैं
Sarita
22 Aug 2025 8:34 AM IST

x
धर्म: हिंदू धर्म में उल्लू से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। ये मां लक्ष्मी का वाहन है इसलिए जब भी ये पक्षी दिखता है तो इसे धन-समृद्धि बढ़ने का संकेत माना जाता है। ज्योतिष में भी उल्लू को धन, बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। कहते हैं अगर सफेद उल्लू दिख जाए तो ये ओर भी ज्यादा शुभ हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस त्योहार पर सफेद उल्लू का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा बरसने का संकेत देता है।
इस त्योहार पर सफेद उल्लू दिखना बेहद शुभ
दिवाली के दिन सफेद उल्लू का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी खुद आपके द्वार पर आई हैं। जिससे आपकी धन-समृद्धि बढ़ने वाली है।
सफेद उल्लू बदल सकता है आपकी किस्मत
ज्योतिष अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अचानक से सफेद रंग का उल्लू देख दिखाई दे जाए तो व्यक्ति की किस्मत पलट जाती है। जीवन के सारे दुख दूर हो जाती हैं और हर तरफ से सकारात्मक समाचार सुनने को मिलने लगते हैं।
दिन में सफेद उल्लू देखना कैसा होता है?
कहते हैं अगर रात के समय जागने वाले उल्लू दिन में दिख जाए तो यह शुभ सूचक माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका भाग्य चमकने वाला है और आगे आपके जीवन में सब अच्छा होने वाला है।
सफेद उल्लू से जुड़ी कुछ खास बातें
शास्त्रों के अनुसार यदि रात के वक्त सफेद उल्लू दिखाई देता है तो समझ लें कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।
यात्रा के दौरान सफेद उल्लू का दिखना या उसकी आवाज सुनाई देना आपके काम में सफलता मिलने का संकेत देता है।
गरुड़ पुराण और स्कंद पुराण में उल्लू को रात्रि और गुप्त विद्याओं का जानकार बताया गया है।
कुछ ग्रंथों में इसे धन-लाभ और गुप्त खजाने की ओर संकेत देने वाला पक्षी बताया गया है।
तंत्र परंपरा में उल्लू को माया और रहस्यों का प्रतीक माना गया है।
कहते हैं अगर दिन के उजाले में उल्लू बार-बार दिखेतो इसे चेतावनी का संकेत माना गया है।
लगातार उल्लू की आवाज सुनना संकट, धोखा या नुकसान के संकेत देता है।
कुछ परंपराओं में घर के भीतर उल्लू का प्रवेश दुर्भाग्यसूचक माना गया है।
Tagsधर्मसफेद उल्लूReligionWhite Owlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





