- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: शनि की महादशा कब...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: शनि की महादशा कब तक रहती है,कैसे काम करती है,इस दशा में कैसे मिलेगी राहत
Sarita
5 July 2025 7:16 AM IST

x
धर्म: अक्सर देखा गया है कि शनि की साढ़ेसाती आने पर लोग घबरा जाते हैं, परेशान हो जाते हैं, लेकिन शनि की महादशा में सबसे जरूरी है संयम और मेहनत. उसी से आप इस महादशा को पार लगा सकते हैं. शनि हमेशा बुरा प्रभाव नहीं छोड़ते इस महादशा में अलग-अलग पड़ाव आते हैं और उनके अलग-अलग तरीके से प्रभाव होते हैं|
शनि देव केवल उन्हीं को दंड देते हैं जो अधर्म के मार्ग पर होते हैं. जो सच्चा, परिश्रमी और धर्मयुक्त जीवन जीते हैं, उनके लिए शनि “कर्म संरक्षक” की भूमिका निभाते हैं. शनि की महादशा का ये समय हमें जीवन की गहराई से जुड़ने और भटकाव से बचने का मौका देता है. जानते हैं ज्योतिषाचार्य राकेश मोहन गौतम से कि शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव कितने दिन रहता है और कैसे-कैसे प्रभाव छोड़ता हैं|
शास्त्रों के अनुसार शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव:
पाराशर जी, जो ज्योतिष के जनक कहलाते हैं उनके अनुसार, शनि के प्रभाव जातक की साढ़ेसाती में दिनों के हिसाब से प्रभाव दिखाते हैं|
पहले 100 दिन बीमारी : पराशर जी के अनुसार शनि की साढ़ेसाती के पहले 100 दिन शनि बीमारी देते हैं. आपकी वाणी को खराब कर देते हैं|
अगले 400 दिन : शनि के साढ़ेसाती के 100 बाद के 400 दिनों में दाहिने हाथ पर असर ज्यादा होगा लेकिन लाभ भी ज्यादा हो सकता है|
फिर 600 दिन: फिर 600 दिन पैरों पर असर होगा. यात्रा ज्यादा होगी, धन हानि होगी|
उसके बाद के 400 दिन: इन दिनों में बाएं हाथ पर प्रभाव आएगा,निर्धनता आने लगेगी, जैसे तनख्वाह में कटौती होगी, हानि की संभावना अधिक हो जायेगी|
फिर 500 दिन: इनदिनों में लाभ तो हो सकता है लेकिन पेट में अल्सर की संभावना या पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं|
फिर 300 दिन: ये 300 दिन आपके सिर में असर होने लगेगा,कभी ना बनने वाले काम जैसे विवाह, संतान, मकान खरीद, मकान निर्माण हो सकता है|
300 दिन: ये 300 दिन दोनों आंखों में परेशानी हो सकती है,मरंतुल्य कष्ट हो सकता है|
200 दिन: फिर 200 दिन गुर्दे में समस्या हो सकती है और कष्ट बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं|
इस प्रकार लगभग 2800 दिन के शनि के साढ़ेसाती के प्रभाव क्या होंगे यह पाराशर जी ने बताये लेकिन जातक एक बात अवश्य ध्यान रखें ज्योतिष का विश्लेषण परिस्थितियों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए. शनि की साढ़ेसाती के बारे में आंख बंद करके यह कहना गलत है कि हमेशा शनि के साढ़ेसाती सिर्फ अशुभ फल देगी|
शनि की साढ़े साती के लाभ:
पुराने कर्मों का परिशोधन
अनुशासन और आत्मविश्वास
संयम और धैर्य की प्राप्ति
शनि की साढ़े साती आने पर क्या उपाय करें ?
“ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जप करें.
शनिवार को तेल का दान, गरीबों को भोजन दें.
अपने कर्मों में निष्ठा और सच्चाई बनाए रखें.
भगवान हनुमान जी की उपासना करें क्योंकि हनुमान भक्तों से शनि भयभीत रहते हैं|
Tagsधर्मशनिमहादशाराहतReligionSaturnMahadashaRelief जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





