- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: हर गरीब व्यक्ति...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: हर गरीब व्यक्ति को शनिवार को करना चाहिए ये खास उपाय, शनिदेव की कृपा से बन जाएंगे अमीर
Sarita
4 July 2025 10:33 AM IST

x
धर्म: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा करने का विधान है। साथ ही श्रद्धापूर्वक दान करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इन कामों को करने से आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है और शनिदेव अपने भक्त पर बेहद प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि अगर आप निर्धन हैं तो शनिदेव की पूजा जरूर करें इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आपको धनवान बना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी धन-संबंधी समस्या दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं शनि को शांत और प्रसन्न रखने के उपाय|
तेल में चेहरा देखना:
शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार की शाम शनि मंदिर जाए और एक कटोरी में सरसों का तेल भी ले जाएं और उसमें अपना चेहरा देखें। फिर कटोरी को शनिदेव के चरणों में रख दें। ऐसा करने से शनि की कुदृष्टि दूर होगी। पौराणिक मान्यता है कि शनि देव को सरसों का तेल अति प्रिय है।
घी का दीपक:
शनिवार की शाम घर के मंदिर या घर से द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं और जातक की आर्थिक समस्या दूर कर देते हैं। साथ ही शनिदेव भी इससे बेहद प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
शनिवार के दिन करें ये दान:
शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को काले तिल, उड़द की दाल, चमड़े के जूते-चप्पल, उड़द की दाल, छाता और टोपी जैसी चीजें दान करनी चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक को अच्छे कर्मों का फल देते हैं।
शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए जातक को पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही पीपल के पेड़ की तीन परिक्रमा और कम से कम 5 बार उठक-बैठक भी करनी चाहिए। शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह उपाय शनिवार के दिन बेहद जरूरी माना जाता है। इससे धन संबंधी परेशानी भी खत्म हो जाती है।
Tagsधर्मव्यक्तिशनिवारउपायशनिदेवकृपाअमीरReligionPersonSaturdayRemedyShanidevBlessingsRich जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





