धर्म-अध्यात्म

धर्म: 29 मई गुरुवार और आर्द्रा नक्षत्र के अवसर पर करें ये काम, हर समस्या का मिलेगा समाधान

Sarita
29 May 2025 7:18 AM IST
धर्म: 29 मई गुरुवार और आर्द्रा नक्षत्र के अवसर पर करें ये काम, हर समस्या का मिलेगा समाधान
x
धर्म: गुरुवार के दिन को धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। 29 मई को गुरुवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र भी है। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी
राशि मिथुन है। पेड़ पौधों में इसका संबंध शीशम के पेड़ से बताया गया है। लिहाजा जिन लोगों का जन्म आर्द्रा नक्षत्र में हुआ हो उन लोगों को शीशम के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए। गुरुवार के दिन और आर्द्रा नक्षत्र के शुभ संयोग में कुछ विशेष उपाय करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इन उपायों के बारे में नीचे बताया गया है।
गुरुवार और आर्द्रा नक्षत्र में करें ये उपाय:
अगर आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी आपको कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आज के दिन स्नान आदि के बाद श्री विष्णु मंदिर जाकर भगवान को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। फिर भगवान से मनचाही सफलता पाने के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम करें। ऐसा करने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता जरूर मिलेगी।
अगर आप अपने लक्ष्य को ऊँचे मुकाम तक ले जाना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में चने की दाल दान करें। साथ ही गुरु के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:। ऐसा करने से आप अपने लक्ष्य को ऊँचें मुकाम तक ले जाने में कामयाब होंगे।
अगर आप दाम्पत्य रिश्ते में चल रही उलझनों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन घर के आस-पास किसी मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें। साथ ही हल्दी का दान करें। ऐसा करने से दाम्पत्य रिश्ते में चल रही उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपके रिश्ते बेहतर होंगे।
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं और 'ऊं नमो भगवते लक्ष्मी नारायणाय' मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र जप के बाद भगवान को भुने हुए आटे में पीसी हुई शक्कर मिलाकर भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
अगर आप अपने जीवन के प्रत्येक पल का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी ब्राह्मण को सवा किलो चावल के साथ एक हल्दी की गांठ का दान करें। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। ऐसा करने से आप अपने जीवन के प्रत्येक पल का आनंद उठा पायेंगे।
अगर संतान से छोटी-छोटी बातों पर आपकी बहस हो जाती है, उनसे आपका अच्छा तालमेल नहीं बैठता है, तो ऐसी स्थिति में आज के दिन पीपल के वृक्ष की सेवा करें। साथ ही किसी भी पूजा स्थल के सामने से सिर झुकाकर जाएं। ऐसा करने से संतान के साथ आपका तालमेल बेहतर और मजबूत बनेगा।
अगर कई बार आपके ऊपर अचानक समस्या आ जाती है और आप उससे बाहर निकलने में असुविधा महसूस करते हैं, तो आज के दिन आपको अपने माता-पिता के पैर छूकर उनकी जरूरत की कोई चीज़ उन्हें भेंट करनी चाहिए। ऐसा करने से आप मुसीबतों से बाहर निकलने में सफल होंगे।
अगर आप किसी काम से यात्रा पर जा रहे हैं और अपने उस काम को सफल बनाना चाहते हैं तो आज के दिन आर्द्रा नक्षत्र में आपको अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाकर जाना चाहिए। साथ ही राहु के मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। राहु का मंत्र है- 'ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:' ऐसा करने से आप जिस भी काम से यात्रा पर जा रहे हैं, आपका
वो काम सफल जरूर होगा
अगर आपको व्यापार में काफी समय से अच्छा फायदा नहीं हो पा रहा है तो आज के दिन आपको चांदी की ठोस गोली लेकर अपने ऑफिस के कैश बॉक्स में रखनी चाहिए। आप चाहें तो उस गोली को चांदी की चेन में या धागे में पिरोकर गले में भी पहन सकते हैं। ऐसा करने से आपको व्यापार में जल्द ही अच्छा फायदा होगा।
Next Story