- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म: जेठ के चौथे बड़े...
धर्म-अध्यात्म
धर्म: जेठ के चौथे बड़े मंगल पर करें ये खास उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
Sarita
3 Jun 2025 6:23 AM IST

x
धर्म: जेठ महीने के बड़े मंगल का विशेष महत्व होता है. इस खास दिन मंदिरों में भक्तों की लंबी कटार देखने को मिलती है. कल यानी 03 जून को जेठ का चौथा मंगल है. मान्यताओं के मुताबिक, जेठ के मंगल को हनुमानजी स्वयं धरती पर भ्रमण करते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई से हुई है जोकि 10 जून को समाप्त होगी. इस बीच 5 मंगलवार पड़ेंगे. ऐसी मान्यता है कि जेठ के मंगलवार को ही भगवान राम से हनुमान जी की मुलाकात हुई थी. इस शुभ अवसर पर कुछ विशेष उपाय कर हनुमान जी को प्रसन्न भी किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं|
पंचांग और शुभ मुहूर्त:
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर चौथा बड़ा मंगल पड़ रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 02 जून को रात 08 बजकर 35 मिनट से होगी. वहीं, इस तिथि का समापन रात 03 जून 09 बजकर 56 मिनट पर होगा. ऐसे में 03 जून को बड़ा मंगल, धूमावती जंयती और मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा|
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक
कर्ज से छुटकारा:
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बड़ा मंगल का दिन शुभ माना जाता है. इस दिन पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष चीजों का दान करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या दूर होती है. साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है|
रक्षा स्तोत्र का पाठ करें:
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़े मंगल के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें. इस उपाय को करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होंगे|
पान का बीड़ा चढ़ाएं:
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं. इस उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. साथ ही बजरगंबली को पान का बीड़ा अर्पित करने से करियर-कारोबार से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं|
सुंदरकांड का पाठ:
मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ (Sunderkand Path) करना बहुत शुभ होता है. ऐसे में बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ जरूर करें|
घी और गुड़ का दान:
बड़ा मंगलवार पर घी और गुड़ का दान करना अत्यंत फलदायी होता है. इन चीजों के दान से करियर में मनचाही सफलता मिलती है और कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं|
108 बार राम नाम का जप:
रामभक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बड़ा मंगल पर किसी रामदरबार वाले मंदिर में जाकर 108 बार राम नाम का जप करें. इससे भी बजरंगबली प्रसन्न होंगे|
Tagsधर्मजेठबड़े मंगलउपायपूरीमनोकामनाएंReligionJethBada MangalRemediesFulfillWishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





