धर्म-अध्यात्म

धर्म: गंगा दशहरा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, हर काम होगा सफल

Sarita
4 Jun 2025 10:17 AM IST
धर्म: गंगा दशहरा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, हर काम होगा सफल
x
धर्म: 5 जून का दिन खास है इस दिन गंगा दशहरा का पर्व देशभर में मनाया जाएगा. हर साल ज्येष्ठ माह के शु्क्ल पक्ष की दशमी तिथि के इस पर्व को मनाया जाता है. इस दिन लोग पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं और पापों से मुक्ति पाते हैं. मान्यता है इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थी. गंगा दशहरा के साथ मौके पर इन उपाय को करने से मां गंगा की कृपा के साथ-साथ, हर मनोकामना शीर्घ पूर्ण हो जाती है|
गंगा दशहरा के दिन किए जाने वाले उपाय:
गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करने या किसी भी पवित्र नदीं में स्नान करने का विशेष महत्व होता है. मान्यता है ऐसा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है.
इस दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पितरों का तर्पण जरुर करें. ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और आशीर्वाद मिलता है.
गंगा दशहरा के दिन दान पुण्य अवश्य करें. इस दिन किसी जरूरतमंद को जरूरत की चीजें दान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन पानी, घड़ा, छाता, जूते-चप्पल, कपड़ों का दान शुभ होता है. इस दिन किए गए दान का दस गुना अधिक फल प्राप्त होता है.
गंगा दशहरा के दिन अगर स्नान के लिए गंगा नदी गए हैं तो वहां का पवित्र जल घर के हर कोने में जरुर छिड़के. ऐसा करने से घर पवित्र होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.
इस दिन स्नान के बाद किसी जरूरतमंद या किसी ब्राह्मण को भोजन अवश्य कराएं.
इस दिन गंगा नदी में दीप दान करना शुभ होता है.
गंगा दशहरा पर क्या ना करें:
गंगा दशहरा के दिन किसी को भी दान में पुरानी चीज ना दें.
इस दिन काले रंग की चीजों का दान ना करें.
गंगा दशहरा के दिन घर आएं किसी जरूरतमंद को खाली हाथ ना भेजें|
Next Story