- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धर्म:रविवार को भूलकर...
धर्म-अध्यात्म
धर्म:रविवार को भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें, वरना रूठ जाएगी किस्मत
Sarita
4 May 2025 6:27 AM IST

x
धर्म: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का एक विशेष महत्व होता है और हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है, जो जीवन, ऊर्जा और आत्मविश्वास के प्रतीक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी दिन की प्रकृति के विपरीत चीजों की खरीदारी की जाए, तो उसका नकारात्मक असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है। ठीक इसी तरह, रविवार को कुछ खास चीजें खरीदना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से ना केवल आर्थिक संकट आता है, बल्कि किस्मत भी साथ छोड़ सकती है।
रविवार के दिन क्या नहीं खरीदें:
घर बनाने का सामान और गार्डेनिंग टूल्स: रविवार को निर्माण कार्य से जुड़ी वस्तुएं या गार्डनिंग का सामान खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य से संबंधित दोष उत्पन्न हो सकते हैं जिससे घर में धन की हानि और पारिवारिक तनाव की आशंका बढ़ जाती है।
लोहा या लोहे से बनी चीजें: शास्त्रों के अनुसार, लोहा शनि देव का कारक है, जबकि रविवार सूर्य देव को समर्पित होता है। चूंकि सूर्य और शनि एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं, इसलिए रविवार को लोहे से संबंधित वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे मान-सम्मान में गिरावट आ सकती है।
फर्नीचर या लकड़ी का सामान: रविवार को नया फर्नीचर खरीदना भी शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
वाहन या हार्डवेयर एक्सेसरीज़: वाहन या उससे जुड़ी कोई एक्सेसरी, जिसमें धातु या लोहा हो, रविवार को नहीं खरीदनी चाहिए। यह भी आर्थिक हानि और दुर्घटना की संभावना को जन्म दे सकता है।
रविवार को क्या खरीदना शुभ माना गया है?
नेत्र संबंधित वस्तुएं: चश्मा या आंखों की सुरक्षा से जुड़ी वस्तुएं रविवार को खरीदना शुभ माना गया है, क्योंकि यह सूर्य से जुड़ी आंखों की सेहत का प्रतीक होता है।
गेहूं और तांबे की चीजें: ये दोनों वस्तुएं सूर्य से जुड़ी मानी जाती हैं। रविवार को इनका क्रय करना शुभता और भाग्य में वृद्धि का संकेत देता है।
लाल रंग की वस्तुएं: सूर्य का रंग लाल माना गया है। इस दिन लाल कपड़े, रूमाल या लाल रंग की वस्तुएं खरीदने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
नया पर्स: यदि आप अपने आर्थिक जीवन में स्थिरता और धन की वृद्धि चाहते हैं, तो रविवार को नया पर्स खरीदना लाभदायक हो सकता है।
Tagsधर्मरविवारReligionSundayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





