धर्म-अध्यात्म

धर्म: शनिवार को घर न लाएं ये चीजें, वरना शनिदेव हो जाएंगे नाराज

Sarita
21 Jun 2025 10:38 AM IST
धर्म: शनिवार को घर न लाएं ये चीजें, वरना शनिदेव हो जाएंगे नाराज
x
धर्म: सप्ताह का शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य पुत्र शनि महाराज की उपासना करने से उनकी कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। आपको बता दें कि शनि देव की एक नजर किसी को राजा से रंक और रंक से राजा बना सकती है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। शनिवार का दिन शनि दोषों से छुटकारा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान शनि देव को तेल और तिल अर्पित करने के साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। तो चलिए अब बताते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
1. तेल:
शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दरअसल, शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है इसलिए इस दिन इसकी खरीददारी नहीं करनी चाहिए।
2. जूते-चप्पल:
शनिवार के जूते-चप्पल की खरीददारी भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन जूते-चप्पल खरीदने से व्यक्ति को शनि दोष लगता है और घर में अशांति और दरिद्रता आती है।
3. नमक:
शनिवार के दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। इस दिन नमक खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर-परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
4. झाड़ू:
शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन झाड़ू घर लाने से परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। साथ ही शनिवार के दिन पुरानी झाड़ू को घर में बाहर भी न फेंके वरना शनि देव आपसे क्रोधित हो सकते हैं।
शनिवार के दिन लोहा या इससे बनी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार को लोहा खरीदने से शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
Next Story