धर्म-अध्यात्म

पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 3:40 AM GMT
पढ़ें आज की चाणक्य नीति
x
कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता से कोसों दूर रहते हैं ये लोग

ज्योतिष: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानी और विद्वानों में से एक माना गया हैं इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य हमेशा सफलताओं को हासिल करता हैं।

चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए कुछ ऐसे लोगों के विषय में बताया हैं जो कड़ी मेहनत के बाद भी जीवन में असफल रहते हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

आज की चाणक्य नीति

चाणक्य नीति अनुसार जो लोग अपनी क्षमता से अलग कार्यों का चुनाव करते हैं वे हमेशा ही परेशानियों से घिरे रहते हैं और कड़ी मेहनत के बाद भी इन लोगों को सफलता हासिल नहीं होती हैं। इसके अलावा जो लोग अपने मकसद के लिए अपनों से छल करते हैं साथ ही दूसरों लोगों पर अत्याचार करते हैं ये लोग कभी भी जीवन में सफलता का स्वाद नहीं चख पाते हैं। इन लोगों को हमेशा असफलताओं का मुख देखना पड़ता हैं। चाणक्य नीति कहती हैं कि जो लोग अपने धन का इस्तेमाल गलत कामों के लिए करते हैं या फिर दूसरों को दुख पहुंचाने के लिए करते हैं ऐसे लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती हैं और ये लोग कुछ ही समय में दरिद्रता हो जाते हैं।

जो लोग धन आने पर इसका सही से प्रयोग नहीं करते हैं और बेकार के खर्चों में धन लगाते हैं ऐसे लोगों के पास धन अधिक वक्त तक नहीं टिक पाता हैं। चाणक्य अनुसार आलसी मनुष्य अपनी बर्बाद की वजह स्वयं होते हैं इनके आलस्य के कारण इन लोगों पर लक्ष्मी कृपा कभी नहीं होती हैं। इसके अलावा जो बिना सोचे समझ कार्य करते हैं वे भी कभी सफल नहीं होते हैं।

Next Story