धर्म-अध्यात्म

Raviwar Upay: रविवार को करें सूर्य देव के 12 नामों का जाप, रोग, दरिद्रता और दुर्भाग्य से मिलेगी मुक्ति

Sarita
24 May 2025 9:48 AM IST
Raviwar Upay:  रविवार को करें सूर्य देव के 12 नामों का जाप, रोग, दरिद्रता और दुर्भाग्य से मिलेगी मुक्ति
x
Raviwar Upay: सनातन धर्म में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता कहा गया है। वे जीवन, ऊर्जा, प्रकाश और आरोग्य के स्रोत हैं। वेदों से लेकर पुराणों तक सूर्य देव की स्तुति और उपासना के अनेक रूप मिलते हैं। ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ में उनके बारह दिव्य नामों का उल्लेख है, जिनके उच्चारण मात्र से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। विशेष रूप से रविवार को इन बारह नामों का जप करने का विशेष महत्व बताया गया है।
रविवार सूर्य देवता का दिन माना गया है। इस दिन प्रातःकाल स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करते हुए यदि श्रद्धा से उनके बारह नामों का जाप किया जाए, तो यह संपूर्ण सप्ताह को शुभ, ऊर्जावान और फलदायी बना देता है। इससे रोग, दरिद्रता, दुर्भाग्य और ग्रह दोषों का नाश होता है।
सूर्यदेव के इन बारह नामों का अर्थ और उनसे प्राप्त होने वाले विशेष फल
1. ॐ मित्राय नमः
‘मित्र’ का अर्थ होता है मित्रता और सौहार्द का भाव। इस नाम का जाप करने से व्यक्ति के व्यवहार में मधुरता आती है, सामाजिक संबंध अच्छे बनते हैं और शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने लगते हैं।
2. ॐ रवये नमः
रवि अर्थात प्रकाशदाता। इस नाम के स्मरण से मानसिक अंधकार दूर होता है, बुद्धि तेज होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
3. ॐ सूर्याय नमः
‘सूर्य’ का अर्थ है स्वप्रकाशित। इस नाम के जप से आत्मबल, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है।
4. ॐ भानवे नमः
भानु का अर्थ है प्रकाशमान। इसका जाप करने से ज्ञान, विवेक और सत्य को पहचानने की शक्ति प्राप्त होती है।
5. ॐ खगाय नमः
खग अर्थात आकाश में विचरण करने वाला। इस नाम से व्यक्ति के विचार ऊंचे होते हैं, और बाधाओं से ऊपर उठने की शक्ति मिलती है।
6. ॐ पूष्णे नमः
‘पूषा’ का अर्थ है पोषण करने वाला। इस नाम का जाप आय, अन्न और समृद्धि की वृद्धि के लिए किया जाता है।
हिरण्यगर्भ स्वर्णमयी चेतना का प्रतीक है। इसका जाप ध्यान और साधना में स्थिरता देता है तथा आध्यात्मिक विकास करता है।
8. ॐ मरीचये नमः
मरीचि अर्थात किरण। इस नाम का स्मरण शरीर को ऊर्जा, स्फूर्ति और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
9. ॐ आदित्याय नमः
आदित्य अदिति के पुत्र हैं। इस नाम से कुल-परिवार की रक्षा होती है, घर में शांति और समृद्धि आती है।
10. ॐ सवित्रे नमः
सविता सृजन का प्रतीक है। इसका जप रचनात्मकता, नई सोच और प्रेरणा के लिए किया जाता है।
11. ॐ अर्काय नमः
अर्क का अर्थ है पूजनीय तेजस्वी रूप। यह नाम विशेष रूप से रोग नाश और शरीर की दीप्ति के लिए उपयोगी है।
12. ॐ भास्कराय नमः
भास्कर अर्थात प्रकाश फैलाने वाला। इसका जाप सम्मान, प्रतिष्ठा और सफलता प्राप्त कराने वाला होता है।
रविवार को इन नामों का जप करने से सप्ताह भर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सूर्य देव की कृपा से जीवन में आरोग्य, समृद्धि और तेज का वास होता है।
Next Story