- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Raviwar Ke Upay: सूर्य...
धर्म-अध्यात्म
Raviwar Ke Upay: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को करें ये खास उपाय, मिलेगी सफलता
Sarita
26 Jan 2025 8:43 AM IST
Raviwar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर जिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। कल रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है। कहा जाता है, कि सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुख-संपत्ति का आगमन होता है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो हम आपको यहां रविवार के उपाय बताएंगे जिससे सफलता आपके कदम चुमने लगेगी। आइए जानते है|
उगते सूर्य को जल अर्पित करें
सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए रविवार को प्रात स्नान के बाद उगते सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। जल तांबे के बर्तन से अर्पित करें। जल पात्र में रोली, फूल, अक्षत और मिश्री का मिश्रण कर लें। प्रतिदिन इस तरह जल अर्पित करने से आप सदैव निरोगी रहेंगी। आपके जीवन में सूर्य के प्रभाव से आर्थिक परेशानी नहीं आएगी। आपके पास पर्याप्त धन रहेगा।
बरगद की पत्ति पर मनोकामना लिख जल में प्रवाहित करें
रविवार को अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिख दें। अब इस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय करने से कुछ समय में आपकी मनोकामान पूर्ण होने का संकेत आपको मिल जाएगा।
आटे का एक चौमुखी दीपक जलाएं
यदि आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और यश पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। इस दीपक में सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए। इससे आपको जल्द ही लाभ मिलेगा।
रविवार के दिन 3 झाड़ू खरीदे
रविवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन 3 झाड़ू खरीदकर लाएं। अगले दिन यानी सोमवार को इन तीनों झाड़ुओं को अपने पास के किसी मंदिर में दान कर दें। इस उपाय को करने से जल्द ही आपका भाग्य चमकेगा और धन सुख की प्राप्ति होने लगेगी।
TagsRaviwarUpayसूर्य देवप्रसन्नरविवारउपायसफलताRaviwarSun GodPleasedSundayRemedySuccessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





