- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Raviwar ke Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Raviwar ke Upay: रविवार को करें ये खास उपाय, सूर्य देव बरसाएंगे अपनी कृपा, पूरी होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं
Sarita
22 Jun 2025 8:59 AM IST

x
Raviwar ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है। यह दिन सूर्य देवता को समर्पित है, जिन्हें नवग्रहों का राजा कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार, रविवार को विशेष पूजा-पाठ और उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि रविवार को कुछ खास उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय जिन्हें अपनाकर आप सूर्य देव की कृपा पा सकते हैं:
रविवार को करें ये शुभ उपाय:
1. स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें:
रविवार की सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। फिर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जप करें। इससे सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
2. लाल चंदन का तिलक लगाएं:
इस दिन जब भी घर से बाहर जाएं, तो माथे पर लाल चंदन का तिलक अवश्य लगाएं। यह तिलक शुभ फलदायी माना जाता है और कार्यों में सफलता दिलाता है।
3. मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं:
रविवार को शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से न केवल सूर्य देव बल्कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा का आगमन होता है।
4. बरगद के पत्ते से करें ये उपाय:
एक बरगद का पत्ता लें और उसे अच्छे से साफ करें। फिर उस पर सूर्य देव का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना लिखें। इसके बाद उस पत्ते को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
5. पीपल के नीचे दीपक जलाएं:
रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना भी शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
इस दिन गुड़, दूध, लाल वस्त्र और चावल जैसे चीजों का दान अवश्य करें। यह दान सूर्य देव को प्रसन्न करता है और शुभ फल प्रदान करता है।
Next Story





